जयपुर

अब बस थोड़ा सा और इंतजार छलकने को आतुर राजस्थान के यह बांध

सोमवार सुबह बांध का जलस्तर 312.25 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है। यह बांध जयपुर सहित कई शहरों को पानी पिला रहा है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 24 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2024, 11:19 AM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान के कई प्रमुख भर गए हैं। उनके गेट भी खोल दिए है। वहीं राजस्थान का एक और प्रमख बांध भी छलकने का आतुर है, बस थोड़ी सी और बारिश की जरुरत है।
राजस्थान के टोंक जिले के बांध बीसलपुर में पानी की लगातार आवक जारी है। पिछले दस दिनों से रोजाना पानी आ रहा है। अब मात्र तीन मीटर ही बांध खाली रहा है। सोमवार सुबह बांध का जलस्तर 312.25 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है।
यह बांध जयपुर सहित कई शहरों को पानी पिला रहा है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 24 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है।

इस नदी से आ रहा है लगातार पानी
बीसलपुर बांध का जलस्तर सोमवार सुबह छह बजे 312.25 आरएल मीटर पर दर्ज किया गया है। बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और बांध में लगातार पानी की आवक त्रिवेणी से हो रही है। बांध में पानी की आवक में सहायक त्रिवेणी में भी पिछले 24 घंटे में पानी का बहाव तेज हो गया है।

अभी मानसून सीजन है बाकी
अगस्त में तेज बारिश का दौर जारी है। ऐसे में बांध मात्र तीन आरएल मीटर पानी आते ही छलक जाएगा। बीसलपुर बांध छलकने की पूरी उम्मीद है। सिंचाई विभाग के अनुसार बांध में सामान्यतया अगस्त माह में ही पानी की आवक शुरू होती है लेकिन इस बार मानसून की एंट्री के साथ ही बांध के कैचमेंट एरिया में हुई बंपर बारिश ने बांध के जलस्तर को तेजी से बढ़ा दिया। इस बार अभी तक बांध में मानसून के दौरान हुई पानी की आवक से बांध से करीब साढ़े तीन माह जलापूर्ति लायक पानी का स्टोरेज बांध में हो चुका है। वहीं अभी प्रदेश में सितंबर माह तक मानसून की सक्रियता रहने वाली है ऐसे में इस बार बीसलपुर बांध के छलकने की पूरी उम्मीद है।

Updated on:
12 Aug 2024, 11:19 AM IST
Published on: