जयपुर

अब गुरुजी को करना होगा सर्टिफिकेट कोर्स

नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को अब विभाग कराएगा सर्टिफिकेट कोर्स 2 मार्च से शुरू होगा कोर्स 30 दिन का है कोर्स सीमेट गोनेर में शुरू होगी क्लास
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Feb 2020, 5:47 PM IST
अब गुरुजी को करना होगा सर्टिफिकेट कोर्स
अब गुरुजी को करना होगा सर्टिफिकेट कोर्स

जयपुर। नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को भी अब एक सर्टिफिकेट कोर्स करना होगा। यह कोर्स सभी के लिए जरूरी है। प्रथम चरण में 60 प्रधानाध्यापकों को यह कोर्स कराया जाएगा। इस संबंध में हाल ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है।

यहां के शिक्षक लेंगे भाग
नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को अब 30 दिन का एक सर्टिफिकेट कोर्स करना होगा। यह आवासीय प्रशिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स है। कोर्स सीमेट गोनेर, जयपुर में 2 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक कराया जाएगा। इसमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ़़, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुन्झुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले के शिक्षक भाग लेंगे।

परीक्षा ड्यूटी से मुक्त होंगे प्रधानाध्यापक

सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रधानाध्यापकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से भी मुक्त किया जाएगा। यदि किसी कारण से बोर्ड कार्य से प्रधानाध्यापक की ड्यूटी नहीं हट सकेगी तो उसके स्थान पर दूसरे प्रधानाध्यापक को भेजा जाएगा। यदि किसी प्रधानाध्यापक को कोर्स की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा तो उसका कारण बताना होगा। इसके बाद आगामी शिविर में उन्हें कोर्स करना जरूरी होगा।

कोर्स पर उठे सवाल
प्रधानाध्यापकों का कहना है परीक्षाओं के दौरान विभाग उन्हें यह कोर्स करा रहा है। ऐसे में कई स्कूलों में परेशानी आएगी। इतना ही नहीं उनका कहना है कि वे कई महीने से नौकरी कर रहे हैं अब कोर्स कराने का आखिर क्या औचित्य है।

Published on: