-20 जनवरी के बाद शुरू होगी टेली काउंसिलिंग-स्टूडेंटस के लिए 18002330175 नंबर जारी-स्टूडेंटस को सिखाया जाएगा सही उत्तर लिखने का तरीका-स्टूडेंटस के साथ पेरेंटस भी पूछ सकते हैं सवाल
जयपुर.सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से और 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2 6 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने के लिए सीबीएसई से लेकर स्कूल स्तर पर सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। इसमें टेली काउंसिलिंग भी हैं। इसी शुरूआत बोर्ड अपने स्तर पर भी टेली काउंसिलिंग शुरू करने की तैयारी क ी जा रही हैं। इसके अलावा स्कूल विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तर लिखने की सही पैटर्न भी सिखायेंगे। इसकी मदद से विद्यार्थियों को न केवल बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक कैसे लायें। इसकी जानकारी दी जाएगी । छात्रों को होने वाली विषयवार समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा।सीबीएसई बोर्ड ने टेली काउसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इसके लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं। इस नंबर पर अभिभावक हो या विद्यार्थी सुबह आठ से लेकर रात आठ बजे तक फोन कर अपनी समस्या का समाधान पूछ सकते हैं। टेली काउसिलिंग की सुविधा बोर्ड की ओरी से निशुल्क शुरू की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने 18 काउंसिलर और 120 से अधिक विषय विशेषज्ञों को जिम्मेदारी दी हैं।
20 जनवरी से शुरू होगी टेली काउंसिलिंग
टेली काउंसिलिंग के जरिए अभिभावक या विद्यार्थी संबधित विषय के सवाल या परीक्षा की तैयारी में आ रही परेशानी के बारे में पूछ सकेंगे। अभिभावक व विद्यार्थियों के सवाल का जबाब देने के लिए काउंसिलर उपलब्ध होंगे। टेली काउंसिलिंग क ा मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों के बीच से एग्जाम फीवर को दूर करना हैं।
मेल के जरिए भी पूछ सकते हैं प्रॉब्लम
सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसिलिंग चल रही हैं। विद्यार्थी अपनी समस्या या सबंधित विषय के सवाल लिख कर मेल पर भेज सकते हैं। इस ई मेल एड्रेस पर अभिभावक भी परीक्षा सबंधी कोई भी सवाल पूछ सकेंगे।