जयपुर

एनटीए ने जारी की जेईई मेन की आंसर की, आज रात तक कर सकेंगे चैलेंज

-6 से 9 जनवरी तक आयोजित हुई थी परीक्षा -9 लाख 34 हजार 828 कैंडिडेट्स एग्जाम में हुए अपीयर
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2020, 6:52 PM IST
Feature image

जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन-20 (JEE-MAIN)की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। एक्सपर्ट आशीष अरोरा के अनुसार, स्टूडेंट्स बुधवार रात 11.50 बजे तक आंसर-की को चैलेंज कर सकेंगे। एक आंसर को चैलेंज करने के लिए एक हजार रुपए की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। एनटीए की ओर से चैलेंज स्वीकार होने पर फीस रिफंड कर दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की ओर से प्रोविजनल आंसर-की के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। गौरतलब है कि जेईई मेन-20(JEE-MAIN) की परीक्षाएं छह से नौ जनवरी तक देशभर में आयोजित की गई थी। इसके लिए ११ लाख १८ हजार ६७३ स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। चार दिन में दो शिफ्ट में आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में 9 लाख 34 हजार 828 कैंडिडेट्स ने इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग एंट्रेंस एग्जाम दिया। एनटीए ने जेईई मेन 2020 आवेदन पत्र के फीस स्ट्रक्चर में भी कई बदलाव किये हैं, और फीस में वृद्धि भी है।

Published on: