जयपुर

नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर्स को दी बेसिक न्यूबॉर्न केयर एंड नियोनेटल रीससिटेशन की ट्रेनिंग

जयपुर . इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) और नेशनल नियोनेटाॅलोजी फोरम (एनएनएफ) की ओर से संचालित बेसिक न्यूबॉर्न केयर एंड नियोनेटल रीससिटेशन प्रोग्राम की वर्कशॉप आयोजित की गई।

less than 1 minute read
Dec 27, 2023
photo_2023-12-27_23-17-17.jpg
नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर्स को दी ट्रेनिंग

जयपुर . इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) और नेशनल नियोनेटाॅलोजी फोरम (एनएनएफ) की ओर से संचालित बेसिक न्यूबॉर्न केयर एंड नियोनेटल रीससिटेशन प्रोग्राम की वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में नवजात बच्चों की देखभाल और पुनर्जीवन से संबंधित जानकारी दी गई। सीनियर पेडियाट्रिशियन डॉ.जे.पी.दाधीच ने बताया कि नर्सिंग स्टाॅफ और डॉक्टर्स की बेसिक स्किल और नॉलेज बढ़ाने के लिए आयोजित की गई। सीके बिरला हॉस्पिटल में हुई इस वर्कशॉप में शहर के छह हॉस्पिटल के डेलीगेट्स ने भाग लिया। वर्कशॉप में एसएमएस मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी ने विभिन्न सत्रों में जानकारी दी कि जन्म के बाद शिशुओं की किस तरह देखभाल की जानी चाहिए। वर्कशॉप में सभी प्रतिभागी बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम के सर्टिफिकेट के लिए सही पाए गए। पेडियाट्रिशियन डॉ. ललिता कनोजिया ने बताया कि वर्कशॉप में नवजात शिशुओं के जन्म के बाद के जरूरी प्रोटोकॉल, सावधानियां और नए ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी गई। इस तरह की वर्कशॉप से न केवल नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर्स की स्किल और नॉलेज बढ़ता है।

Published on:
27 Dec 2023 11:46 pm