जयपुर

उद्योगों को ऊंचाईयों तक पहुंचाना उद्देश्य

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी. के. गोयल ने राज्य टेक्सटाइल क्षेत्र के स्टेक हॉल्डर्स प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ उद्योग लगाना नहीं है, बल्कि उद्योगों को बढ़ावा देना और उन्हें नई ऊंचाईयों तक पहुंचाना है। गोयल ने कहा कि बोर्ड एक नियामक संस्था है जिसका पूरा प्रयास है कि टेक्सटाइल उद्योग से संबंधित सभी समस्या का हम तत्काल प्रक्रिया से निस्तारण कर राहत पहुंचाए और बकाया प्रकरण का समय पर निराकरण करें।
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2020, 8:56 PM IST
Objective to make industries reach heights

उन्होंने बताया कि हाल ही में करीब 740 आवेदनों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार आवेदन में पूर्ण दस्तावेजों के न होने से प्रकरण लम्बित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की वेबसाईट पर आवेदन भिजवाने के संबंध सभी गाईडलाईन अपलोड कि गई उसके अनुसार आवेदन भेजे तो प्रकरण का जल्द निस्तारण होगा। गोयल ने टेक्सटाईल उद्योग से होने वाले जल एवं हवा में होने वाले प्रदूषण पर रोक, उद्योगों पर लगने वाले पर्यावरण मुआवजा नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल की ओर से दिए गए निर्देशों एवं नियमों की पालना करने के सख्त निर्देश देने के साथ ही जिला मॉनीटरिंग समिति, खतरनाक अपशिष्ट निस्तारण, ट्रीटीड पानी के पुनः उपयोग जैसे विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है सभी उद्योग अच्छे चले और पर्यावरण का नुकसान भी कम से कम हो। हमने जो नियम बनाए हैं, जिससे अधिकतम यूनिट्स को फायदा हो और हम पूरा प्रयास करें की कोई प्रकरण एनजीटी तक न पहुंचे, इसलिए सब नियमों के प्रति जागरूक होकर काम करें।

बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव शेलजा देवल ने कहा कि सभी उद्योग में नियम और अधिनियम का सख्ती से पालन करें तो सुखद विकासात्मक तस्वीर पूरे राज्य की बनेगी और प्रदूषण पर रोकथाम के साथ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में बोर्ड के अधिकारी, विभिन्न जिलों से आए टैक्सटाईल उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधीमण्डल मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?