जयपुर

October Holidays: अक्टूबर माह में खूब मिलेगी छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज, बैंक, सरकारी दफ्तर इतने दिन रहेंगे बंद

Rajasthan October Holidays: अक्टूबर माह में छुट्टियां भर-भर कर मिलने वाली है। यह इसलिए क्योंकि अक्टूबर माह कई त्योहार पड़ रहे हैं।

2 min read
Sep 29, 2024
october holidays list

जयपुर। अक्टूबर माह शुरू होने को है। इस माह में छुट्टियां भर-भर कर मिलने वाली है। यह इसलिए क्योंकि अक्टूबर माह कई त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से विजय दशमी और दिवाली का त्योहार शामिल है। ऐसे में इस महीने बैंक कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग दिन पड़ रही हैं।

राजस्थान में इस माह में कुल 10 दिन स्कूल-कॉलेज, बैंक, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। आपको बता दें कि इन छुट्टियों में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार भी शामिल हैं।

राजस्थान सरकार द्वारा जारी कैलेेंडर के मुताबिक, 2,3,11,12 और 31 अक्टूबर को पांच पब्लिक हॉलिडे मिलने वाले हैं। इनमें 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश एवं 11 को दुर्गा अष्टमी, 12 को विजयादशमी और अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से अक्टूबर माह में वीकेंड को छोड़कर कुल 5 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अक्टूबर माह में इन तारीखों को रहेगी छुट्टी

2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के चलते पब्लिक हॉलीडे रहेगा।
3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती है। ऐसे में राजस्थान सहित देशभर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर 2024 को रविवार है।
11 अक्टूबर 2024 को महाअष्टमी और महानवमी ( हिंदी पंचांग में दोनों एक ही हैं) के चलते राजस्थान के साथ-साथ देशभर में छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबर 2024 विजयदशमी के कारण सभी सरकारी दफ्तरों, बैंकों, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहेगी।
13 अक्टूबर 2024 को रविवार है।
20 अक्टूबर 2024 रविवार है।
26 अक्टूबर 2024 चौथा शनिवार के कारण। बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 अक्टूबर 2024 को रविवार है।
31 अक्टूबर 2024 को नरक चतुर्दशी और दिवाली पर छुट्टी रहेगी।

Updated on:
30 Sept 2024 08:36 am
Published on:
29 Sept 2024 10:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर