जयपुर

अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

- सरुण्ड थाना पुलिस की कार्रवाई

less than 1 minute read
Apr 05, 2025

कोटपूतली/बहरोड़. अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरुण्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथकड़ी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कंजर बस्ती के आगे गौशाला रोड, जोहड़ा के पास आसूचना संकलन के आधार पर दबिश दी जहां से आरोपी हितेश यादव पुत्र सीताराम यादव (25 वर्ष) निवासी खड़ब, थाना सरुण्ड के कब्जे से हथकढ़ देशी शराब एक प्लास्टिक की बोतल में बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
05 Apr 2025 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर