जयपुर

आंखों में मिर्च झौंककर दुकानदार से लूटे एक लाख 55 हजार रुपए

सूखा चारा और पशुओं की बाट की दुकान करता है पीड़ित
less than 1 minute read
Jan 27, 2022
आंखों में मिर्च झौंककर दुकानदार से लूटे एक लाख 55 हजार रुपए
आंखों में मिर्च झौंककर दुकानदार से लूटे एक लाख 55 हजार रुपए

हरमाड़ा थाना इलाके में नांगलवाड़ी गांव में बुधवार रात बदमाशों ने एक दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर एक लाख 55 हजार रुपए लूट लिए। थानाप्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि नांगल लाडी गांव में जयपुर रोड नीमड़ी की ढाणी के पास धर्म कांटा और चारे की टाल संचालित करने वाले स्थानीय गांव के शंकरलाल देगड़ा रात करीब 8.30 बजे दुकान पर बैठा था कि अचानक एक वाहन सवार होकर आए तीन चार बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसके बैग और जेब में रखें करीब एक लाख 55 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। आंखों में मिर्च पाउडर डालने से दुकान संचालक चिल्लाने लगा तो सड़क मार्ग से गुजर रहे कुछ लोग उसके पास आए और इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगों को दी बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और सूचना पर हरमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि लुटेरे वाहन से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद जयपुर रोड की तरफ निकल गए देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है वहीं पेट्रोल पंप आदि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

चांदपोल में व्यापारी के साथ भी हुई थी लूट
इससे पहले दिसंबर में संजय सर्किल थाना इलाके में बदमाश चांदपोल अनाज मंडी में काम करने वाले व्यापारी की आंखों में मिर्च झौंककर दस लाख रुपए लूट ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों कोे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.50 लाख रुपए भी बरामद कर लिए थे। इस मामले में अभी भी दो बदमाश फरार चल रहे हैं।जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं।

Published on:
27 Jan 2022 10:53 am