Jaipur : रींगस में पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, राहुल झा ने बताई पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की असली वजह
Also Read
View All 
राज्य सरकार ने दो दिन पहले आईएएस अफसरों के तबादले की जंबो सूची जारी की थी लेकिन सूची में ढाई साल से ज्यादा समय से एक ही विभाग मे जमे हुए अफसरों का नाम नहीं होने से नौकरशाही में चर्चाओं का दौर जारी है।
हांलाकि मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि आईएएस अफसरों की एक और तबादला सूची जल्द जारी होने वाली है।
इस सूची में आबकारी आयुक्त ओपी यादव, वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता, ग्रामीण विकास सचिव राजीव सिंह ठाकुर समेत आधा दर्जन से अधिक अफसरों को हटाया जाएगा।
हांलाकि अगले सप्ताह ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक का आयोजन हो रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों की माने तो तबादला सूची अगले सप्ताह आने की संभावना है।