जयपुर

एक…दो….और ये तीन…लबालब होने में अब बस इतना ही दूर है बीसलपुर बांध

बांध के लबालब होने में बस ये गिनती होना बाकी है। अब बांध तीन आरएल मीटर दूर है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक यह बांध भर जाएगा
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 2:32 PM IST
Feature image


जयपुर। राजस्थान के प्रमुख बांधों में से एक बीसलपुर बांध की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब बस एक…दो…तीन होना बाकी है यानी बीसलुपर बांध अब केवल भरने के लिए तीन आरएल मीटर दूर है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है बांध के केचमेंट क्षेत्र में मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो इस माह के अंत तक यह बांध भर जाएगा।
बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। बुधवार सुबह छह बजे तक बांध में 312.59 आरएल मीटर पानी आ चुका था, वहीं दोपहर बारह बजे 312.62 आरएल मीटर आ गया।

प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर आ रहा पानी
बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेजी से हो रही है। प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी आ रहा है। मंगलवार सुबह छह बजे तक जहां बांध में 312.47 आरएल मीटर पानी था, वहीं बुधवार को सुबह छह बजे तक यह 312. 59 आरएल मीटर पानी हो गया। यानी पिछले चौबीस घंटे में बांध में पानी की आवक 12 सेंटीमीटर तक रही है।

वर्तमान में इतना है बीसलपुर बांध में पानी
बुधवार (14 अगस्त) दोपहर तक 312.62 आरएल मीटर
बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर
बांध भरने के लिए अब इतना चाहिए पानी-2.91 आरएल मीटर

पिछली बार खोले थे चार गेट
बांध अब तक 6 बार पूरा भर चुका है। पिछली बार वर्ष 2022 में यह बांध पूरा भर गया था। तब बांध के चार गेट खोले थे।

चार जुलाई से बांध में आ रहा पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध में चार जुलाई से पानी की आवक लगातार जारी है। चार जुलाई को बांध का जलस्तर जहां 309.66 आएल मीटर था, वहीं बुधवार दोपहर तक इसका जलस्तर 312.62 आरएल मीटर दर्ज किया गया है।

Updated on:
14 Aug 2024, 2:32 PM IST
Published on: