ओंकार सिंह लखावत को राज्य मंत्री का दर्जा

राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2015, 2:30 PM IST
Feature image

जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा दिया है।

राज्य मंत्री स्तर की सुविधाएं उनके कार्य ग्रहण की तिथि से देय होंगी। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण को दी जाने वाली सुविधाओं पर होने वाला समस्त व्यय संबंधित प्रशासनिक विभाग कला, साहित्य एवं संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

Published on: