जयपुर

जयपुर में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर करेंगे सर्वे, पानी की करेंगे जांच, ये है अभियान..

बीमारियों की रोकथाम को लेकर जयपुर जिले में शनिवार से अभियान शुरू किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 12:23 PM IST
जयपुर में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर करेंगे सर्वे, पानी की करेंगे जांच, ये है अभियान..
जयपुर में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर करेंगे सर्वे, पानी की करेंगे जांच, ये है अभियान..

जयपुर। बारिश के साथ ही मच्छरों की तादाद बढ़ने लगी है। गंदे पानी की वजह से मलेरिया, डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियां फैलने लगी है। बीमारियों की रोकथाम को लेकर जयपुर जिले में शनिवार से अभियान शुरू किया गया है। हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान के नाम से यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घरों में जाकर सर्वे करेंगे, पानी के स्त्रोत्रों की जांच करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि अगर स्वास्थ्य कर्मी आते है तो उन्हें पानी के स्त्रोत्रों की जांच करने दे।

अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे मौसमी बीमारियों व मच्छरों की रोकथाम के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान का आयोजन किया जाएगाा इसके तहत गांवों में रहने वाले नागरिकों को मच्छरों, मौसमी बीमारियों व अन्य कई बीमारियों की जानकारी दी जाएगी। उससे बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

डिफ्टी सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ इंद्रा गुप्ता ने बताया कि अभियान में एन्टीलार्वा गतिविधियां, पेयजल स्रोतों की सफाई व क्लोरीनेशन, फोगिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस अभियान के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं विशेषरूप से मच्छरों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पेयजल टंकियों की सफाई करवाने के साथ ही जल स्रोतों पर एन्टीलार्वा गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Updated on:
1 Jul 2023, 12:23 PM IST
Published on: