
- सीआईएसएफ और ग्रामीणों ने मिलकर लगाए
देवली. केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण योजना के तहत उपखंड के ग्राम पनवाड़ में सीआईएसएफ की 6वीं आरक्षित वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कमांडेंट अभिजीत कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बल के अधिकारियों, जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर 301 पौधे लगाए।
कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक दीपा भटनागर, निरीक्षक संज्ञा कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामवीर सिंह सहित अन्य जवानों ने भाग लिया। ग्राम के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर, माली समाज श्मशान घाट तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर माली समाज के जिलाध्यक्ष महावीर माली, पंचायत प्रशासक सत्यनारायण, राजकुमार खटीक, शिवराज माली, मुकेश माली, लेखराज वर्मा, भूरी देवी, लीला देवी, शर्मा देवी, सकराम माली मौजूद रहे।महावीर प्रसाद माली ने बताया कि सीआईएसएफ के जवान रामचरण यादव की प्रेरणा से चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।