जयपुर

अब ब्रेन के लिए लग रहा पेसमेकर, मिर्गी को बढऩे से रोक रहा

जयपुर. अब दिमाग में मिर्गी को कंट्रोल करने के लिए भी पेसमेकर जैसा डिवाइस वेगस नर्व स्टीमुलेटर लगाया जा रहा है। यह गर्दन के पास इम्प्लांट होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2023, 11:57 PM IST
photo_2023-07-23_23-56-04.jpg

अब ब्रेन के लिए लग रहा पेसमेकर, मिर्गी को बढऩे से रोक रहा

जयपुर. अब दिमाग में मिर्गी को कंट्रोल करने के लिए भी पेसमेकर जैसा डिवाइस वेगस नर्व स्टीमुलेटर लगाया जा रहा है। यह गर्दन के पास इम्प्लांट होता है। ये ब्रेन तक जाने वाली नर्व से जुड़ता हैं जो मिर्गी आने पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर बढऩे से रोकता है। ये बात इंडियन एपिलेप्सी सोसायटी और इंडियन एपिलेप्सी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ईकॉन 2023 के आखिरी दिन डॉ. पुष्कर गुप्ता ने कही। ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. आरके सुरेका ने बताया कि में कॉन्फ्रेंस में 190 रिसर्च पेपर प्रदर्शित किए गए। अंतिम दिन एपिलेप्सी सोसाइटी का सिंपोजियम आयोजित किया गया। जिसमें आईबीइ, आईएलएई और डब्ल्यूएचओ के द्वारा मिर्गी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि सिंपोजियम में आईबीई और आईएलएई के डॉ डोना वाल्श, डॉ. हेलन क्रॉस और डॉ. सेबेस्टियन ने विश्व में मिर्गी को लेकर स्थिति के बारे में बताया। अब एक टेस्ट से मालूम होगी सटीक जगह डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि स्टीरियो ईईजी जांच से दिमाग में मिर्गी के दौरे की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। ये जांच दिमाग में तार डालकर की जाती है। अगर मिर्गी का सोर्स किसी महत्वपूर्ण हिस्से में है तो उस हिसाब से ट्रीटमेंट की प्लानिंग की जाती है।

Updated on:
23 Jul 2023, 11:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप