जयपुर

VIDEO: भंसाली को ‘थप्पड़‘ से लेकर ‘सुप्रीम‘ फैसले तक, देखिए पद्मावत विवाद की पूरी कहानी

देशभर में 25 जनवरी को रिलीज़ होगी पद्मावत, शूटिंग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के वे सभी विवाद जिनकी वजह से फिल्म पद्मावती सालभर रही कॉन्ट्रोवर्सी में।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 2:22 PM IST
Padmaavati Row: Detailed Timeline on Padmaavat Controversy

आख़िरकार संजय लीला भंसाली के फिल्म पद्मावती के नाम बदलने और कुछ ह्यष्द्गठ्ठद्ग कट करने के बाद रिलीज़ करने का रास्ता साफ़ हो ही गया। ये फिल्म पूरे देशभर में नए नाम पद्मावत के साथ 25 जनवरी को रिलीज़ की जा रही हैं। लेकिन इसके साथ ही करणी सेना का विवाद भी अभी तक जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'कानून-व्यवस्था कायम रखना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। मूवी देखने जा रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी राज्य सरकार की ही जिम्मेदारी है। आज हम आपको बताते है की शूटिंग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की वे सभी विवाद जिनकी वजह से फिल्म पद्मावती सालभर कॉन्ट्रोवर्सी में रही।

1.फिल्म पद्मावती- शूटिंग के दौरान सेट पर दर्दनाक हादसा, एक वर्कर की चली गई थी जान

फिल्म पद्मावती पर कॉन्ट्रोवर्सी साल 2016 से ही शुरू हो गई थी जब शूटिंग के लिए दीवार पर पेंटिंग करते समय निचे गिरने से युवक की मौत हुई थी इस पर दीपिका ने ट्वीट कर अपनी सवेंदना जाहिर की थी।

2. भंसाली को पड़ा था थप्पड

जनवरी 2017 में संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावती के कुछ हिस्से शूट करने आमेर आए थे तब करणी सेना ने काफी बवाल मचाया था और शूटिंग की जगह पर तोड़फोड़ भी की थी। जिसके बाद आमेर में शूटिंग के दौरान भंसाली को थप्पड़ भी पड़ा था। करणी सेना का कहना है की फिल्म में रानी पद्मावती की छवि और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मूवी के एक ड्रीम सीन में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच लव सीन फिल्माया गया हैं।

3. कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर हुआ था तांडव

जयपुर में हंगामे के बाद कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर भी हुआ था तांडव। कोल्हापुर में फिल्म पद्मावती के सेट पर आग लगा दी गई थी जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा।

4. फिल्म पोस्टर रिलीज़ पर और बढ़ गया था विवाद

जैसे ही दीपिका का नया पोस्टर सामने आया वैसे ही करणी सेना के साथ कुछ और समुदाय के लोगों ने पोस्टर जलाने शुरू कर दिए और दीपिका को नाक काटने की धमकी दी जाने लगी और साथ ही फिल्म न रिलीज़ करने की धमकी भी मिलने लगी।

5. बैन के लिए प्रधानमंत्री से लगाई थी गुहार

राजपूत सभा ने पत्र लिख कर प्रधानमंत्री से भी फिल्म पद्मावती पर बैन के लिए लगाई थी गुहार

6. फिल्म रिलीज़ पर कई राज्यों ने लगाया बैन

फिल्म को लेकर कई राज्यों में बैन बहुत से राज्यों ने फिल्म को लेकर अपनी आपत्ति जताई और साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया। फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत किया गया और करीब 26 कट के बाद रिलीज पर सहमति बनी। इसके बावजूद करणी सेना सहित कर्इ संगठन फिल्म को रिलीज न करने को लेकर अडे रहे। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा आैर मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म को बैन कर दिया। इस पर पद्मावत के निर्माता Viacom 18 ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें कुछ राज्यों में फिल्म की रिलीज को रोकने के खिलाफ अपील की गई। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए देश के सभी राज्यों में फिल्म को रिलीज करने का फैसला सुनाया।

Updated on:
20 Jan 2018, 2:22 PM IST
Published on: