जयपुर

राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची ‘पद्मावत’ की आग, इनकी छवि को लेकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग

पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड को एक बार फिर फिल्म का रिव्यू करने के लिए कहा गया है..

2 min read
Feb 09, 2018

जयपुर/नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत‘ पर अभी भारत में बवाल खत्म नहीं हुआ था कि अब भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस फिल्म पर जोरदार बवाल शुरू हो गया है। भारत में राजपूतों के भारी विरोध के बाद रिलीज हुई ‘पद्मावत‘ पर पाकिस्तान में मुसलमानों की गलत छवि दिखाने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में फिल्म पर बैन लगाने के लिए पिटिशन दायर की गई है। इसे देखते हुए पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड को एक बार फिर फिल्म का रिव्यू करने के लिए कहा गया है।


बताया जा रहा है कि कुछ पाकिस्तानियों का मानना है कि फिल्म से मुसलमानों की छवि खराब होगी। इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर पाकिस्तान के प्रमुख मोबशिर हसन ने बताया था कि फिल्म पद्मावत को प्रदर्शन के लिए उपयुक्त करार दिया गया है। फिल्म वितरकों और कुछ इतिहासकारों की राय के बाद फिल्म को यू सर्टिफिकेट दिया गया है।

ये भी पढ़ें

करणी सेना के खौफ से राजधानी में पद्मावत के पोस्टर लगे न फिल्म


गौरतलब है कि राजस्थान में राजपूतों के विरोध के चलते अभ्भी तक फिल्म पद्मावत रिलीज नहीं हो पाई है। पद्मावत के विरोध की आग राजस्थान से उठकर पूरे देश में फैल गई थी जिसके बाद पूरे देश में राजपूत संगठनों द्वारा फिल्म का जोदार विरोध प्रदर्शन हुआ और फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठी थी। संगठनों की मांग के अनुसार फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया और कई सीन्स भी फिल्म से हटा दिए गए थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म भारत में रिलीज हो पाई है। पद्मावत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राजपूत समाज एवं संगठनों ने विरोध और तेज कर दिया था।


महिलाओं ने दी थी जौहर की धमकी
फिल्म के विरोध में राजपूत महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा था, कि जिस तरह चित्तौड़ में हजारों महिलाएं ने जौहर किया था उसी तरह अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो हम भी अपने आप को जौहर की आग के हवाले कर देंगी।

ये भी पढ़ें

फिल्म मणिकर्णिका को लेकर करणी सेना का आया बड़ा बयान, इसका भी पद्मावत जैसा होगा हश्र
Published on:
09 Feb 2018 12:44 pm
Also Read
View All
आधी रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर-कमिश्नर, जयपुर में चला ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, गुलाबी नगरी को नंबर-1 बनाने की तैयारी

Somnath Swabhiman Parv : ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कल मनेगा, राजस्थान के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में होंगे विशेष आयोजन

Jaipur : मदर्स डे पर इंसानियत को सलाम, मां की सांसें थमने को आई थी, हड़ताल के बीच डॉक्टरों ने दिखाई संवेदना

Rajasthan: होटल में वेटर बन छिपा था गुरुविन्दर, लश्कर का आतंकी भी 11 महीने जयपुर में रहा; सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही लोकल नेटवर्क

Weather Update 10 May : राजस्थान में आज मौसम के दो रंग, पश्चिमी में हीटवेव और 9 जिलों में मेघगर्जन, आंधी, बारिश का IMD अलर्ट