जयपुर

India-PAK Conflict: राजस्थान के 4 जिलों में उपचुनाव स्थगित, अब वन्यजीव गणना 11 जून होगी; आज सर्वदलीय बैठक

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव का असर अब प्रदेश के कामकाज पर पड़ने लगा है।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2025, 6:23 AM IST
cm bhajanlal sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव का असर अब वन विभाग की गतिविधियों पर भी नजर आने लगा है। इसी के चलते प्रदेशभर में 12 मई को प्रस्तावित वन्यजीव गणना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब यह गणना अब 11 जून को होगी। वहीं, बॉर्डर से सटे चार जिलों में पंचायत राज के उपचुनाव को स्थगित कर दिया।

वन अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के वन क्षेत्रों में 12 मई को वैशाख पूर्णिमा पर वॉटर हॉल पद्धति से बाघ, तेंदुआ, सियार समेत अन्य वन्यजीवों की 24 घंटे तक गणना की जानी थी। यह प्रक्रिया सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 8 बजे तक चलती, लेकिन अब यह स्थगित कर दी गई है।

सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए शुक्रवार को राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक बुलाकर प्रशाासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रभारी सचिवों को अपने क्षेत्रों में निरन्तर सम्पर्क बनाए रखने और आवश्यकता के अनुरूप जरूरी संसाधनों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि आमजन सोशल मीडिया पर चलने वाले भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली खबरों का प्रसार करने से बचें और सरकार की ओर से जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। सीएम सर्वदलीय बैठक भी बुलाएंगे।

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बॉर्डर के आसपास रहने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षित स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। सीमावर्ती जिलों में रिक्त पदों को तुरंत भरने का काम शुरू कर दिया है। बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागों के साथ उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के इन जिलों में रिक्त पदों को भरे जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी दिए निर्देश

खाद्यान्न, दवाइयों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता।

सीमावर्ती जिलों में अधिक भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाए।

ब्लैकआउट को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसिंयों को समन्वय के साथ कार्य करें।

रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं और रक्तदान करने वाले नियमित डोनरों को भी सक्रिय किया जाए।

Updated on:
10 May 2025, 6:23 AM IST
Published on: