जयपुर

26 विकास अधिकारियों के पंचायती राज विभाग ने किए तबादले

जयपुर। प्रदेश में 26 विकास अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
less than 1 minute read
Jul 06, 2022
26 विकास अधिकारियों के पंचायती राज विभाग ने किए तबादले
26 विकास अधिकारियों के पंचायती राज विभाग ने किए तबादले


जयपुर। प्रदेश में 26 विकास अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार नवीन गौड़ का पंचायत समिति किशनगढ़ अजमेर, पवन कुमार शर्मा का पंचायत समिति सूरजगढ़ झुंझुनू, शैलेंद्र पी खींची खटीक का जिला परिषद प्रतापगढ़, रामजीलाल मीणा का पंचायत समिति बानसूर अलवर, सुधर सिंह का पंचायत समिति डीग भरतपुर, भरत कुमार नाई का पंचायत समिति बागीदौरा बांसवाड़ा, राकेश कुमार का पंचायत समिति पावटा जयपुर, सुनील वर्मा का पंचायत समिति दोवड़ा डूंगरपुर, किशोर कुमार का पंचायत समिति सांकड़ा जैसलमेर, कृष्ण मुरारी छलिया का पंचायत समिति नीमकाथाना सीकर, बीरबल सिंह खोखर का जिला परिषद सीकर, लखन सिंह का पंचायत समिति लाडपुरा कोटा, शंकर धारीवाल कहां पंचायत समिति पीलीबंगा हनुमानगढ़, जितेंद्र सिंह राजावत का पंचायत समिति रानी स्टेशन पाली, योगेश कुमार मीणा का पंचायत समिति बोली सवाई माधोपुर, नरेंद्र कुमार मीणा का पंचायत समिति उनियारा टोंक, गोपाल लाल मीणा का पंचायत समिति इटावा कोटा, मानाराम सारण का पंचायत समिति आऊ जोधपुर में तबादला किया गया है। वही, विकास अधिकारी अर्जुन सिंह का तबादला निरस्त कर पंचायत समिति कुरावड़ उदयपुर में यथावत रख दिया गया है। इसके अलावा अन्य विकास अधिकारियों को आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। इनमें विकास अधिकारी दिनेश कुमार, सुनीता कुमावत, नरपत सिंह भाटी, दिव्या राठौड़, नीरज शर्मा, विक्रम सिंह गुर्जर को आदेश की प्रतिक्षा में रखा गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उपायुक्त एवं शासन उप सचिव द्वित्तिय घनश्याम शर्मा की ओर से यह आदेश जारी किए गए है।

Updated on:
06 Jul 2022 07:25 pm
Published on:
06 Jul 2022 07:25 pm
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें