जयपुर

Parliament Monsoon Session : राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी बोले – भाजपा सरकार ने भगवान राम को दिया धोखा

Parliament Monsoon Session : संसद के मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक का सांकेतिक वॉकआउट किया। इस अवसर पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा भाजपा सरकार ने भगवान राम को धोखा दिया है।
2 min read
Parliament Monsoon Session all party meeting walkout Pramod Tiwari roared BJP betrayed Ram
राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। फोटो पत्रिका

Parliament Monsoon Session : संसद के मॉनसून सत्र से पहले मोदी सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक का सांकेतिक वॉकआउट किया। सर्वदलीय बैठक से कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने 'बागी सांसदों को अलग मान्यता देने' और 'अलग से सीट आवंटन' के मुद्दे पर सांकेतिक बहिर्गमन किया। सूत्रों के अनुसार बाद में सभी सांसद वापस बैठक में चले गए। इस अवसर पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहाकि भाजपा सरकार ने भगवान राम को धोखा दिया है। उनके विश्वास और आस्था पर डाका डाला है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, सभी में एकजुटता है। कांग्रेस कहना चाहती है कि AICC अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संयुक्त पत्र लिखा है कि राम मंदिर में डाका डाला गया है। हम उस पत्र का समर्थन करते हैं। यह मुद्दा सड़कों पर पहले है और सदन में बाद में आया है। जनता की श्रद्धा की चोरी हुई है। इस संयुक्त पत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच की मांग की गयी है। प्रमोद तिवारी ने कहा, जिस तरह संविधान की अवहेलना करके TMC के साथ जो कुछ किया गया है, AAP और शिवसेना के साथ संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने भी वॉकआउट किया है। पर अभी फैसला लिया नहीं गया है।

भाजपा ने चुराया भगवान राम का चंदा

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, भाजपा सरकार ने भगवान राम को धोखा दिया है। उनका चंदा ही नहीं चुराया, उनके विश्वास और आस्था पर डाका डाला है। उन्होंने कहा जनता ने अब भाजपा का नया नामकरण किया है भ्रष्टाचारी जनता पार्टी। नीट हुआ या इस जैसी परीक्षा इन्हें सरकार करने की इच्छुक नहीं है क्योंकि अगर ये परीक्षा बच्चे पास करेंगे तो फिर नौकरियां मांगेगे। अब नौकरी मांगने लायक ही नहीं रह जाएंगे। झगड़ा यहीं खत्म। उन्होंने कहाकि इंजन में बदलाव नहीं किया, उससे पहले ही पेट्रोल में इथेनॉल मिला कर इंजन खराब कर रहा है। देश तैयार नहीं है। यह बड़ी भारी साजिश है, कुछ लोग जो इससे जुड़े हैं वो सिर्फ पैसा कमाने में।

9 बार विधायक रह चुके हैं प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक कद्दावर हस्ती माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार 9 बार विधायक रह चुके हैं।

20 जुलाई से शुरू होगा मॉनसून सत्र

मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चलने की संभावना है। संसद के प्रत्येक सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में सरकार आमतौर पर अपने विधायी कार्यक्रम की जानकारी देती है। सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह करती है।

Updated on:
19 Jul 2026 01:26 pm
Published on:
19 Jul 2026 01:10 pm