जयपुर

Patrika Dandiya Mahotsav 2024: 14 सेंटर्स पर हो रहे रजिस्ट्रेशन, 15 सितंबर से शुरू होगी वर्कशॉप

ट्रेनिंग वर्कशॉप 15 सितंबर से शुरू होगी, जो 4 अक्टूबर तक चलेगी। वर्कशॉप जेएलएन मार्ग स्थित जेनपेक्ट के सामने ‘मैरिज पैराडाईज’ में होगी। वर्कशॉप में आठ बैच बनाए गए हैं। इनमें तीन बैच महिलाओं के लिए हैं।

less than 1 minute read
Sep 10, 2024

राजस्थान पत्रिका की ओर से विमल इलायची डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव से पहले जयपुराइट्स के लिए डांडिया और गरबा वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। शहर की 14 लोकेशन पर रजिस्ट्रेशन सेंटर्स बनाए गए हैं।

आठ बैच: ट्रेनिंग वर्कशॉप 15 सितंबर से शुरू होगी, जो 4 अक्टूबर तक चलेगी। वर्कशॉप जेएलएन मार्ग स्थित जेनपेक्ट के सामने ‘मैरिज पैराडाईज’ में होगी। वर्कशॉप में आठ बैच बनाए गए हैं। इनमें तीन बैच महिलाओं के लिए हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

लिंक पर जाकर (https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSccaXX0pswAMiGExjZzVWKeW4TYahY6AKkX_3-a7Mf_rKiX5Q/viewform) डांडिया ट्रेनिंग वर्कशॉप के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मो. नंबर 9928015903 पर संपर्क करें। रजिस्ट्रेशन के समय 2 पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है।

इस तरह चलेंगे वर्कशॉप के बैच

पुरुष और महिला बैच (मिक्स)
सुबह: 8.15 से 9.15 बजे
सायं: 5.15 से 6.15 बजे
सायं: 6.30 से 7.30 बजे
सायं: 7.45 से 8.45 बजे
रात: 8.45 से 9.45 बजे

महिला बैच

सुबह: 10 से 11 बजे
सुबह: 11.15 से 12.15 बजे
सायं: 4 से 5 बजे

Updated on:
10 Sept 2024 02:12 pm
Published on:
10 Sept 2024 01:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर