जयपुर

2.85 करोड़ यूनीक विजिटर्स के साथ पत्रिका डिजिटल ने हासिल किया बड़ा मुकाम

2.85 करोड़ यूनीक विजिटर्स के साथ पत्रिका डिजिटल ने बड़ा मुकाम हासिल किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 11:12 AM IST
Patrika Digital

जयपुर/नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया से संबंधित आंंकड़े जारी करने वाली प्रतिष्ठित संस्था कॉमस्कोर की जुलाई 2018 की ताजा रिपोर्ट (मोबाइल वेब एंड ऐप्स) में पत्रिका डिजिटल के यूनीक विजिटर्स की संख्या जुलाई 2017 में करीब 2 करोड़ 13 लाख से बढक़र जुलाई 2018 में 2 करोड़ 85 लाख 6 हजार हो गई।

राजनीति से जुड़ी घटनाओं की सबसे तेज खबरें देने और उनका सटीक विश्लेषण करने की वजह से ही पत्रिका डिजिटल ने यह मुकाम हासिल किया है। पत्रिका डिजिटल के पास अनुभवी और प्रशिक्षित पत्रकारों का एक विशाल नेटवर्क है।

खबर शहर की हो या गांव-देहात की, व्यापार जगत की हो या खेल की दुनिया की, यूजर्स को यह पूरा विश्वास रहता है कि पत्रिका डिजिटल निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का जीवंत उदाहरण है। यही साख और प्रतिष्ठा पत्रिका डिजिटल की भारी ग्रोथ की प्रमुख वजह भी है।

कॉमस्कोर की रिपोर्ट के अनुसार पत्रिका डिजिटल अपने प्रतिद्वंद्वी भास्कर समूह की सभी वेबसाइट्स को काफी पीछे छोडक़र 30 लाख 24 हजार यूनीक विजिटर्स से आगे है। भास्कर समूह के यूनीक विजिटर्स की संख्या लगातार गिरते हुए जुलाई 2018 में केवल 2 करोड़ 54 लाख 82 हजार रह गई।

इसके साथ ही पत्रिका ने इंडिया की टॉप इंटरनेट साइट्स में 56वीं रैंक हासिल की है, जबकि भास्कर समूह 66वें स्थान पर है। वोडाफोन 71वें स्थान पर, एबीपी न्यूज नेटवर्क 72वें, नेटफ्लिक्स 75वें, लेनोवो ग्रुप 76वें और आइसीआइसीआइ बैंक 91वें स्थान पर है। इस सूची में गूगल पहले, फेसबुक दूसरे, अमेजॉन तीसरे, फ्लिपकार्ट 7वें, लिंक्ड-इन 14वें और ट्विटर 24वें स्थान पर है। पत्रिका डिजिटल अब अपने प्रतिद्वंद्वी भास्कर समूह के मुकाबले 3०.24 लाख यूनीक विजिटर्स से आगे है।

Updated on:
24 Aug 2018, 11:12 AM IST
Published on: