
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राजस्थान पत्रिका एक बार फिर ऐसा मंच लेकर आ रहा है, जहां सम्मान के साथ भविष्य की दिशा भी तय होगी। 15 से 18 जुलाई तक जेएलएन मार्ग स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘पत्रिका इग्नाइटर्स-2026’ में जयपुर जिले के सीबीएसई, आरबीएसई और आइबी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
चार दिवसीय आयोजन में चयनित एक हजार मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित ई-इनविटेशन के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि यह केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगा। बदलते दौर में करियर के नए अवसरों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ), नवाचार, उद्यमिता, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे विषयों पर देश के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय है। पॉवर्ड बाय प्रताप विश्वविद्यालय और नॉलेज पार्टनर एमिटी विश्वविद्यालय है। सपोर्टेड बाय आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी संस्थान (SKIT) है। आइएएस/आरएएस विशेषज्ञ सम्यक संस्थान होगा। कार्यक्रम का संचालन IFFPL की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी और अभिभावक 9928015903, 9828557513 और 7737103990 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजस्थान पत्रिका का ‘पत्रिका इग्नाइटर्स’ विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की सही दिशा दिखाने वाला एक सराहनीय अभियान है। ऐसे प्रयास न केवल मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि हजारों युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस सार्थक पहल से जुड़कर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।
ओंकार बागड़िया, सीईओ, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी
राजस्थान पत्रिका सदैव समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल करती रही है। पत्रिका इग्नाइटर्स ऐसा ही एक प्रभावी मंच है, जो मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि यह पहल प्रदेश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।