जयपुर

हेल्थ के लिए फायदेमंद है पेपेन

पेपेन का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए चिकित्सक की सलाह लें
2 min read
Mar 19, 2020
हेल्थ के लिए फायदेमंद है पेपेन
हेल्थ के लिए फायदेमंद है पेपेन

पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी फल है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, खनिज लवण, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, टारटरिक व साइट्रिक एसिड तथा उनके लवण पाए जाते हैं। इनके अलावा पपीते को खास पेपेन एंजाइम के लिए जाना जाता है। दरअसल, यह एंजाइम स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है और कई तरह के रोगों से बचाता है। इस एंजाइम को एंटी ऑक्सीडेंट्स का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर कैंसर की आशंका को कम करते हैं। पेपेन एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में भी काम करता है, जो मांसपेशियों में सूजन और दर्द से राहत देता है। आइए एक नजर डालते हैं पेपेन एंजाइम के स्वास्थ्य लाभ पर...


पाचन के लिए अच्छा है
पेपेन नेचुरल डाइजेस्टिव एंजाइम की तरह काम करता है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार पपीते में पाया जाने वाला यह एंजाइम डाइजेस्टिव प्रोसेस को तेज करता है। कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।


प्रोस्टेट इंफ्लेमेशन
कुछ अध्ययनों से सामने आया कि पेपेन सप्लीमेंट लेने से प्रोस्टेट ग्लैंड में इंफ्लेमेशन और सूजन संबधी समस्या को दूर किया जा सकता है। मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के अनुसर पपेन अच्छा एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट है।


दर्द और सूजन की समस्या
दर्द और सूजन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी पेपेन बहुत कारगर होता है। कुछ अध्ययनों से सामने आया कि इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज दर्द और सूजन संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरदार हैं।


तेजी से भरेगा घाव
अमरीकी अध्ययन के अनुसार ही पेपेन किसी भी तरह का घाव भरने में भी असरदार होता है। त्वचा पर किसी तरह का कट लगना, जलना या अल्सर की समस्याओं में पेपेन बहुत लाभकारी माना जाता है। एक अन्य अध्ययन में देखा गया है कि पेपेन के प्रयोग से चूहों में घाव भरने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसलिए चोट लगने या घाव की स्थिति में पेपीते का सेवन करने के साथ ही पेपेन का सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। चिकित्सक की सलाह भी लें।


मांसपेशियों में दर्द
एक अन्य अध्ययन के अनुसार पेपेन मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में भी असरदार होता है। इस एंजाइम के सेवन से प्रभावी तरीके से मांसपेशियों की रिकवरी की जा सकती है।


बढ़ेगी प्रतिरोधकता
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी पेपेन को बहुत लाभकारी माना जाता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार पेपेन का उपयोग कैंसर ट्रीटमेंट के लिए भी किया जा सकता है। यह संक्रमण से लडऩे की ताकत देता है।


बढ़ेगी प्रतिरोधकता
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी पेपेन को बहुत लाभकारी माना जाता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार पेपेन का उपयोग कैंसर ट्रीटमेंट के लिए भी किया जा सकता है। यह संक्रमण से लडऩे की ताकत देता है।

Published on:
19 Mar 2020 03:21 pm