
बबीता उर्फ खदीजा की फोटो: पत्रिका
राजस्थान में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती का ऑनलाइन ही कथित रूप से धर्म परिवर्तन करवा दिए जाने का मामला जांच एजेंसियों के सामने आया है। मामला बबीता उर्फ खदीजा से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार लगभग 3 साल पहले पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी ने फेसबुक के जरिए उससे संपर्क किया था। शुरुआत में बातचीत दोस्ती के रूप में शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेमजाल में बदल गई और फिर उसका ब्रेनवॉश किया जाने लगा। इसके बाद ऑनलाइन धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम ‘खदीजा’ रख दिया।
जांच में सामने आया है कि आतंकी ने प्यार, शादी और बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर युवती का विश्वास जीता। एजेंसियों को आशंका है कि पूरी तरह प्रभाव में आने के बाद उसे किसी विशेष जिम्मेदारी या टारगेट के लिए तैयार किया जा रहा था। फिलहाल जांच इस बात पर केंद्रित है कि उसे किस प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी जानी थी और क्या उसने किसी अन्य व्यक्ति को भी अपने संपर्क में लिया था। ये भी जांच का विषय है कि कहीं वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं बनाई जा रही थी।
पूछताछ में सामने आया है कि युवती अपने परिवार और रिश्तेदारों से अपेक्षाकृत कम बातचीत करती थी जबकि पाकिस्तान के कुछ लोगों से उसका लगातार संपर्क बना हुआ था। उसके पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच में अहम सुराग माना जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसकी आर्थिक मदद कहां से हो रही थी, क्योंकि वह किसी भी तरह का काम नहीं करती थी और उसके खर्चों का स्रोत स्पष्ट नहीं है।
सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट या प्रेम संबंधों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। एजेंसी के अनुसार, आकर्षक प्रोफाइल और मीठी बातों की आड़ में आतंकी या राष्ट्रविरोधी तत्व सक्रिय हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे विश्वास जीतकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट या प्रेम संबंध के प्रस्ताव पर बिना सत्यापन भरोसा न करें।
Updated on:
24 Jun 2026 01:56 pm
Published on:
24 Jun 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
