जयपुर

बीवी को पता चल गई थी पति कंपाउंडर की ये बात, इसलिए हथौड़ी मारकर बेरहमी से मार डाला

फागी कस्बे में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले कंपाउंडर परशुराम प्रजापत को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। उसकी पैरवी के लिए कोई भी अधिवक्ता तैयार नहीं हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2023, 9:56 AM IST
phagi_murder.jpg

दो दिन पहले राजस्थान के जयपुर जिले के फागी कस्बे में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले कंपाउंडर परशुराम प्रजापत को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। उसकी पैरवी के लिए कोई भी अधिवक्ता तैयार नहीं हुआ। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया। वहीं हत्या के मामले में मृतका के तीनों बच्चे बयान देने फागी थाने पहुंचे। मृतका के 12 वर्षीय बेटे आरयन्त ने पुलिस को बताया कि मम्मी-पापा के बीच झगड़ा होता रहता था।

बेटे ने पूछा था, पापा हथौड़ी क्यों लाये हो:
मां को मारने से पहले पापा हमें शिवजी के मंदिर में पतंग उड़ाने के लिए छोड़ गए थे। एक महीने पहले पापा हथौड़ी खरीद कर लाये थे तो उसने पूछा था कि पापा यह क्यों लाये हो तो वो बोले बेटा इससे किसी का मर्डर होगा। इस बात से वह डर गया था। बयानों ने बच्चों ने बताया कि आरोपी कंपाउंडर उन्हें डराकर रखता था।

कस्बे की एक महिला से थे अवैध संबंध:
थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी परशुराम का कस्बे की एक महिला से अवैध संबंध थे। उसकी पत्नी सरोज को इसका पता चल गया था। इसके बाद वह पत्नी से रंजिश रखने लगा था। जबकि वह पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

Published on: