जयपुर

पीएचईडी के खुलेंगे छह नए कार्यालय, 52 नए पदाें को मंजूर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6 नवीन कार्यालय खोलने एवं इन कार्यालयों के संचालन हेतु 52 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

less than 1 minute read
Jun 08, 2023
CM Ashok Gehlot New District Big Gift
CM Ashok Gehlot New District Big Gift

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6 नवीन कार्यालय खोलने एवं इन कार्यालयों के संचालन हेतु 52 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

प्रस्ताव के अनुसार नागौर जिले के कुचामन में वृत्त (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय, जायल में खण्ड (अधिशाषी अभियंता) कार्यालय तथा डेह में उपखण्ड (सहायक अभियंता) कार्यालय खोला जाएगा। इसके साथ ही सीकर जिले के खण्डेला में खण्ड (अधिशाषी अभियंता) कार्यालय एवं अजमेर के सावर तथा अलवर के भिवाड़ी में उपखण्ड (सहायक अभियंता) कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बजट 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।


मुख्यमंत्री से सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मिले
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इसमें संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम चौधरी, राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. के.के. स्वामी, सचिवालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कपिल देव, शिवजी राम जाट, रामस्वरूप विश्नोई, सहायक शासन सचिव आविद हसन, सहायक अनुभागाधिकारी विरेन्द्र प्रताप सिंह राणावत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। गहलोत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Published on:
08 Jun 2023 06:15 pm