जयपुर

डांडिया की रात, जोश की बरसात, पत्रिका महारास डांडिया उत्सव-2025 का रंगीन आगाज, देखें तस्वीरें

Rajasthan Patrika Dandiya Photos: जयपुर में पत्रिका महारास डांडिया उत्सव 2025 की रंगारंग शुरुआत शनिवार शाम एंटरटेनमेंट पैराडाइज में हुई जहां डांडिया की थाप पर शहरवासियों ने जमकर झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया।

3 min read
Sep 28, 2025
फोटो: पत्रिका

Patrika Maharas Dandiya Utsav 2025: गुलाबी नगरी की वो रात, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कदम ताल…। कहीं गुजराती सुरों की मिठास, कहीं बॉलीवुड बीट्स का जोश और हर लय पर खनकते डांडिया स्टिक्स…।

फोटो: पत्रिका

शनिवार की शाम एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित विमल इलायची पत्रिका महारास डांडिया उत्सव 2025 का आगाज हुआ, तो जयपुराइट्स का जोश चरम पर नजर आया।

फोटो: पत्रिका

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती से हुई, जब दीपों की रोशनी और जय आज्ञा शक्ति के मंत्रोच्चार ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आरती के बाद जैसे ही म्यूज़िक बीट्स तेज हुईं, हर कोई झूम उठा। मुख्य अतिथि जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने भी डांडिया खनकाए।

फोटो: पत्रिका

विमल इलायची के सी एंड एफ तुलसी मखीजा, डीजीएम सुरेश भोला और सुपर स्टॉकिस्ट धीरज डगायच, केजीके रियलिटी के डायरेक्टर राजेश जैन, मदर डेयरी के डीजीएम (मार्केटिंग) शुमोन साह, मैनेजर (सेल्स) हरेन्द्र सिंह राठौड़ समेत कई मेहमान इस शाम के गवाह बने।

फोटो: पत्रिका

ऑन स्पॉट भी टिकट

महोत्सव के टिकट रविवार सुबह 11 बजे से जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में भी मिलेंगे।

फोटो: पत्रिका

ये हैं उत्सव के स्पॉन्सर

डांडिया उत्सव पावर्ड बॉय केजीके रियलिटी है। उत्सव में को-स्पॉन्सर मदर डेयरी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। ब्रेवरीज पार्टनर कोको कोला है। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रॉयल लक्ष्मी पैलेस है। मेडिकल पार्टनर एसडीएमएच है। साउंड एंड लाइट पार्टनर एसएलडी है। सिक्योरिटी पार्टनर स्पेन सिक्योरिटी है। वॉइस ऑफ महारास 95 एफएम तड़का है।

फोटो: पत्रिका

स्पॉन्सर्स और मेहमानों ने भी बढ़ाई रौनक

विमल इलायची के सी एंड एफ तुलसी मखीजा, डीजीएम सुरेश भोला और सुपर स्टॉकिस्ट धीरज डगायच, केजीके रियलिटी के डायरेक्टर राजेश जैन, मदर डेयरी के डीजीएम (मार्केटिंग) शुमोन साह, मैनेजर (सेल्स) हरेन्द्र सिंह राठौड़ समेत कई मेहमान इस शाम के गवाह बने।

फोटो: पत्रिका

बेस्ट कपल अवॉर्ड

शनिवार की शाम में कोमल और आदित्य को बेस्ट कपल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

फोटो: पत्रिका

बच्चों की परफॉर्मेंस

द कुलिश स्कूल के बच्चों और स्टाफ की परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद बनी। वहीं युवाओं में 3डी थीम ड्रेस और डांडिया स्टिक्स का फैशन सबसे अलग दिखा।

ये भी पढ़ें

जयपुर में पत्रिका महारास डांडिया की धूम, कहीं आप पिछड़ न जाएं, लोग परिवार सहित जा रहे टिकट लेने, पुरस्कारों की होगी बौछार
Updated on:
28 Sept 2025 10:26 am
Published on:
28 Sept 2025 10:25 am
Also Read
View All