जयपुर

PM Modi Ajmer Rally : इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम, निकलने से पहले जान लें रूट प्लान, ट्रैफिक अलर्ट हुआ जारी

PM Modi Ajmer Rally: पुलिस मुख्यालय के अनुसार 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़-गेगल-कायड़-ब्यावर मार्ग और किशनगढ़-गेगल-कायड़-अजमेर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Feb 26, 2026
पीएम मोदी- (फाइल फोटो)

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रैली के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था और आसपास के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर आमजन और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़-गेगल-कायड़-ब्यावर मार्ग और किशनगढ़-गेगल-कायड़-अजमेर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा कारणों से इन मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बन सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

ये भी पढ़ें

PM Modi Rajasthan Tour: पीएम मोदी की अजमेर रैली को लेकर सुरक्षा प्लान, इन 5 IPS अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रहेगी रोक

एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी.के. सिंह ने बताया कि इस दौरान ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को इन मार्गों से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से कायड़ और गेगल टोल होकर जाने वाले रास्तों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।

जिलों को डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों की पुलिस को डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार माध्यमों और अन्य संचार चैनलों के जरिए ट्रैफिक एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि लोग पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

आम नागरिकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। इससे प्रधानमंत्री की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी और क्षेत्र में आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।

ये भी पढ़ें

PM मोदी देंगे राजस्थान को बड़ी सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
Updated on:
27 Feb 2026 03:18 pm
Published on:
26 Feb 2026 09:22 pm
Also Read
View All