
पीएम नरेंद्र मोदी। एएनआई फाइल फोटो
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली जनसभा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर रैली में पार्किंग व्यवस्था व यातायात प्रबंधन तक हर स्तर पर व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। पांच वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जबकि करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीआईजी (साइबर अपराध) विकास शर्मा, बारां एसपी अभिषेक अंदासु, ब्यावर एसपी रतन सिंह, टोंक एसपी राजेश मीणा व नागौर एसपी मृदुल कच्छावा को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया है। विकास शर्मा अजमेर एसपी व अभिषेक अंदासु भी अजमेर में प्रशिक्षु रह चुके हैं। इन सभी अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सभी आइपीएस अधिकारी 26 फरवरी तक आईजी अजमेर रेंज को रिपोर्ट करेंगे।
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए अलग-अलग रेंज और जिलों से पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों के साथ राजस्थान आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी की 5 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई हैं। जो भीड़ नियंत्रण के लिए और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगी।
5 आइपीएस अधिकारी– सुरक्षा, पार्किंग व कानून व्यवस्था
2000 से अधिक पुलिसकर्मी– रैली स्थल पर तैनात
5 आरएसी कंपनी–भीड़ नियंत्रण व संवेदनशील ड्यूटी
एएसपी-डीवाईएसपी– सुपरविजन व समन्वय के लिए तैनात
Updated on:
26 Feb 2026 03:17 pm
Published on:
26 Feb 2026 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
