26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Viral Video: राजस्थान की गलियों में ‘दादियों का बाइक धमाल’, पारंपरिक वेशभूषा पहने एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हुए 4 बुजुर्ग

राजस्थान से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राजस्थानी वेशभूषा पहने 3 बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
Play video

4 Elder People Bike Ride: राजस्थान के अजमेर से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा पहने 3 बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

राजस्थानी अंदाज में दिखा अलग ही नजारा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला बाइक चला रही है, जबकि पीछे बुजुर्ग पुरुष और दो अन्य महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहन रखी है। सड़क पर चलते इस दृश्य को देखकर राहगीर भी कुछ पल के लिए रूककर उनको देखते नजर आए।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स इस अनोखे अंदाज को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे ‘राजस्थानी दादियों का बाइक धमाल’ बताते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं कि एक बाइक पर 4 लोग सवार हैं।

जहां एक ओर लोग इस वीडियो को मनोरंजक बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सड़क सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि एक बाइक पर चार लोगों का बैठना खतरनाक हो सकता है।

फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। पारंपरिक वेशभूषा में बुजुर्गों का यह अंदाज लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।