जयपुर

1 अप्रैल को मोदी करने जा रहे है ये बड़ी घोषणा, अब देश में आएगा बड़ा बदलाव!

मोदी गरीब परिवारों को 'आयुष्मान योजना' से जोड़ने जा रहे है, योजना से 10 करोड़ गरीब लोगों को बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है।

2 min read
Mar 31, 2018
Pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बड़ा बदलाव लाने जा रहे है। एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में आयकर, बीमा, बैंकिंग और जीएसटी के क्षेत्र में काफ़ी बदलाव देखने को मिल सकते है। ऐसे में ही मोदी गरीब परिवारों को 'आयुष्मान योजना' से जोड़ने जा रहे है। इस योजना से 10 करोड़ गरीब लोगों को बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है।

अप्रैल माह की शुरुआत में देश में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। देश के करोड़ों गरीब परिवारों को 'आयुष्मान योजना' के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। यह योजना एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इस योजना का फायदा देश के आम लोगों तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें

#poison in plate : Video : अलवर जिले में बढ़ रहे कैंसर के रोगी, उड़ रहे बाल और हो रहे कई रोगों के शिकार

क्या है आयुष्मान योजना

इस योजना के तहत सबसे बड़ा फायदा देश के गरीबों को मिलने वाला है। योजना में शामिल सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। योजना में 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलने की घोषणा की गई हैं। आयुष्मान योजना में प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये के बीमा के साथ ही अस्पताल में भर्ती होने से लेकर बाद का खर्च भी शामिल होगा। इस योजना में लगभग 10 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इसमें देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज संभावित है साथ ही योजना में 12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत शामिल हैं।


कैशलेश होगी यह योजना

यह योजना पूरी तरह कैशलेस होगी। आयुष्मान योजना के तहत बीमाधारी व्यक्ति को इलाज़ का ख़र्च नहीं देना होगा। इलाज़ में 5 लाख रुपए तक का ख़र्च सरकार की तरफ से देय होगा।


ऐसे होगा योजना के तहत इलाज़

अस्पताल में इलाज़ के दौरान मरीज को आयुष्मान योजना से हुए बीमा के दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद अस्पताल इसकी जानकारी बीमा कंपनी को देगी, बीमा कंपनी सत्यापन के बाद अस्पताल को सूचित करेगी और इलाज़ शुरू हो जाएगा।


योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा इलाज़

योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी इलाज़ हो सकेगा। निजी अस्पताल भी इस योजना के साथ जुड़ना शुरू हो गए है। इससे सरकारी अस्पतालों में भी दबाव कम होगा और इलाज़ बेहतर होगा। इस योजना के तहत चयन की एक सूची बनेगी जो 2011 की मतगणना के अनुसार तैयार होगी। इस सूची के तहत परिवारों को चयनित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

आनंदपाल प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस आईपीएस अधिकारी को BCCI ने दिया ये नया पदभार
Published on:
31 Mar 2018 09:58 pm
Also Read
View All