जयपुर

Good news: राजस्थान में इस दिन से चलेगी पहली Vande Bharat, अजेमर से दिल्ली के बीच इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Rajasthan Vande Bharat Express: देश की पहली हाईराइज पेंटाग्राफ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान में चलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को आनलाइन माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखांएगे।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2023, 1:51 PM IST
vande bharat express.jpg

Rajasthan Vande Bharat Express: देश की पहली हाईराइज पेंटाग्राफ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान में चलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को आनलाइन माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखांएगे। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका Time Table और Route भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन चलने को लेकर उत्साह का माहौल है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया है कि यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। बुधवार को इसका संचालन नहीं होगा। इस दिन ट्रेन मेंटीनेंस का काम जयपुर में किया जाएगा। यह ट्रेन अजमेर से नई दिल्ली तक की दूरी 6 घंटे 5 मिनट में पूरी करेगी। इस दौरान औसत गति 72.74 किलोमीटर की गति प्रतिघंटा रहेगी।


अजमेर से नई दिल्ली की समय सारिणी

अजमेर से रवाना— सुबह 6.10 बजे
जयपुर में आगमन—सुबह 7.55 बजे
जयपुर से रवाना— सुबह 8.00 बजे
अलवर में आगमन—सुबह 9.41 बजे
अलवर से रवाना—सुबह 9.43 बजे
गुडगांव में आगमन—सुबह 11.25 बजे
गुडगांव से रवाना— सुबह 11.27 बजे
नई दिल्ली में पहुंचना—12.15 बजे


नई दिल्ली से अजमेर की समय सारिणी

नई दिल्ली से रवाना— शाम 6.10 बजे
गुडगांव में आगमन—शाम 6.52 बजे
गुडगांव से रवाना—शाम 6.54 बजे
अलवर में आगमन— शाम 8.25 बजे
अलवर से रवाना—शाम 8.27 बजे
जयपुर में आगमन— 10.20 बजे
जयपुर से रवाना— 10.25 बजे
अजमेर में पहुंचना —रात 12.15 बजे

रेवाड़ी अभी तय नहीं स्टापेज
रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि रेवाड़ी को समय सारिणी में दर्शाया गया है लेकिन अभी इसे वाणिज्यिक स्टापेज में नहीं बदला गया है। यहां अभी ट्रेन रवाना होने का टाइम दर्ज है। अजमेर से आने वाली ट्रेन यहां से 10.50 बजे गुजरेगी। वहीं दिल्ली से आने वाली ट्रेन शाम 7.35 बजे आएगी।

बोर्ड ने सुरक्षा मापदंड भी किए निर्धारित
रेलवे ने अपने जारी आदेश में कहा है कि इस ट्रेन का हर दिन चार घंटे संरक्षा परीक्षण किया जाएगा। हर सप्ताह डिपो में छह घंटे का सरंक्षा परीक्षण होगा। रेलवे बोर्ड ने साफ कहा है कि इस ट्रेन सेट के हर 10 हजार किलोमीटर संचालन के बाद बहुत ही गहन परीक्षण किया जाएगा। इसका दैनिक परीक्षण दो अजमेर के मदार में किया जाएगा लेकिन साप्ताहिक परीक्षण इस ट्रेन का जयपुर में होगा।

Updated on:
8 Apr 2023, 1:51 PM IST
Published on: