जयपुर

Abu Dhabi First Hindu Temple : यूएई के स्वामीनारायण मंदिर में दिखेगा राजस्थान और अरब शैली का रंग, जयपुर के अजमल ने कर दिखाया कमाल

Abu Dhabi Hindu Temple : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में राजस्थान की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जयपुर के मार्बल कलाकार मोहम्मद अजमल और उनकी टीम को यूएई में बने स्वामीनारायण मंदिर के फ्लोर को सजाने का काम सौंपा गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2024, 7:58 AM IST
ajmal_temple_built_in_uae_.jpg

Abu Dhabi Hindu Temple : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में राजस्थान की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जयपुर के मार्बल कलाकार मोहम्मद अजमल और उनकी टीम को यूएई में बने स्वामीनारायण मंदिर के फ्लोर को सजाने का काम सौंपा गया है। अजमल अपनी टीम के साथ मई में यूएई के लिए रवाना होंगे और अगले 5-6 महीने वहीं रहकर मंदिर की शान में चार चांद लगाने का काम करेंगे। अजमल ने बताया कि वह मंदिर के फर्श पर नक्काशी सहित विभिन्न डिजाइन तैयार करेंगे।

अजमल ने बताया कि मंदिर की फ्लोरिंग में लैपिज, मलकाइट, मदर ऑफ पर्ल, टाइगर आई, जेस्पर जैसे स्टोन का इस्तेमाल होगा। राजस्थानी और भारतीय के साथ-साथ अरब कला के कई रंग मंदिर में दिखेंगे। शेख जायद मस्जिद की थीम पर अजमल काम करने वाले हैं।


नामचीन मस्जिदों को संवारा तब मिला यह प्रोजेक्ट
अजमल ने बताया कि मंदिर प्रोजेक्ट से पहले वे आबू धाबी की शेख जायद मस्जिद को भी राजस्थानी पत्थरों से संवारने का काम कर चुके हैं। उन्होंने मक्का के हरम शरीफ में ब्लू स्टोन लापीस लजूली से कुरान उकेरी है। अजमल मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर में काम कर चुके हैं। उन्हें मंदिर का प्रोजेक्ट 3 वर्ष पहले मिला था। उनकी टीम में ज्यादातर कर्मचारी जयपुर के ही हैं। हाल ही सीतापुरा के जेईसीसी में हुए इंडिया स्टोन मार्ट में डिजाइनिंग के लिए अजमल को प्रथम पुरस्कार भी मिला था।


अन्य धर्म स्थल भी होंगे
अजमल का कहना है कि स्वामी नारायण मंदिर यूएई और भारत की संस्कृति का प्रतीक होगा। मंदिर में सात गुंबद बनाए गए हैं। जो यूएई के सात शहरों के प्रतीक हैं। 100 एकड़ में फैले इस मंदिर में मुस्लिम, ईसाई, यहूदी सहित अन्य धर्मों के लिए पूजा स्थल भी बनाए जाएंगे।

Published on: