जयपुर

‘मन की बात’ में बोले PM मोदी – ‘राजस्थान के पोकरण परीक्षणों ने परमाणु शक्ति का लोहा मनावाया’

Mann Ki Baat LIVE Update: बोले PM मोदी- राजस्थान के पोकरण परीक्षणों ने परमाणु शक्ति का लोहा मनावाया'
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 1:29 PM IST
modi mann ki baat

जयपुर/ नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' के ज़रिये देशवासियों से रु-ब-रु हुए। इस बार के सब्बोधन में फिर से पीएम मोदी ने राजस्थान का ज़िक्र किया। उन्होंने राजस्थान के पोकरण परमाणु परीक्षण केंद्र को लेकर कहा कि 20 साल पहले किए गए पोखरण-2 परमाणु परीक्षणों ने दुनियाभर में भारत की परमाणु क्षमता का लोहा मनवाया था।


मोदी ने संबोधन में कहा, ''11 मई, 1998 को देश के पश्चिमी छोर में राजस्थान के पोकरण में परमाणु परीक्षण किया गया था। पोखरण परीक्षण हुए 20 साल हो गए हैं और यह परीक्षण महात्माप बुद्ध के आर्शीवाद के साथ बुद्ध पूर्णिमा के ही दिन हुआ था। भारत का परमाणु परीक्षण सिर्फ सफल ही नहीं रहा बल्कि इसके जरिए भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी ताकत का भी लोहा मनवाया था। हम यह भी कह सकते हैं कि यह तारीख भारत के इतिहास में देश की सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर दर्ज हो गई है।''

मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा था कि शांति से रहने के लिए आंतरिक शक्ति बहुत जरूरी है और भारत ने भी शांति से रहने के लिए परमाणु शक्ति हासिल की।

उन्होंने कहा, ''भगवान बुद्ध ने दुनिया को दिखा दिया कि अंदरूनी शक्ति या आत्मा की ताकत शांति के लिए जरूरी है। इसी तरह यदि आप एक देश के रूप में मजबूत हैं तो आप दूसरे देशों के साथ शांति से रह सकते हैं। मई 1998 का महीना परमाणु परीक्षणों के पहलू से ही देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जिस तरह से भारत ने ये परीक्षण किए, उस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''इसने दुनिया को दिखा दिया था कि भारत महान वैज्ञानिकों की भूमि है और मजबूत नेतृत्व से भारत दूरस्थ स्थानों तक पहुंच सकता है और नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 'जय जवान जय किसान, जय विज्ञान' का नारा दिया था।''

मोदी ने लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए याद करते हुए कहा कि यह परीक्षण बुद्ध पूर्णिमा के दिन 11 मई 1998 को किए गए थे।

Published on:
Also Read
View All