जयपुर

राजस्थान के 33 में से सिर्फ 4 सांसद ही नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद के ‘योग्य’, जानें कौन है सबसे आगे

‘योग्य’ में प्रदेश के दो केंद्रीय मंत्री के साथ ही दो राज्यसभा सांसद शामिल हैं जबकि प्रदेश से पांच केंद्रीय मंत्री इस दायरे में नहीं आ रहे हैं...

2 min read
Apr 24, 2018

जयपुर। भाजपा के प्रदेश के 33 सांसदों में से 4 ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने के ‘योग्य’ हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे उस सांसद से सीधा संवाद करेंगे, जिसके ट्विटर पर तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर होंगे। ‘योग्य’ में प्रदेश के दो केंद्रीय मंत्री के साथ ही दो राज्यसभा सांसद शामिल हैं जबकि प्रदेश से पांच केंद्रीय मंत्री इस दायरे में नहीं आ रहे हैं।

पांच सांसदों के अकाउंट ही नहीं है। 24 सांसद ऐसे हैं, जिनके ट्विटर पर एक लाख फॉलोअर ही नहीं हैं। ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या के मामले में प्रदेश से दो मंत्री व दो सांसद ही सबसे आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

राज्यवर्धन पहले, गोयल दूसरे नम्बर पर
केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह के सबसे ज्यादा दस लाख फॉलोअर है, वहीं विजय गोयल दूसरे नम्बर पर हैं। उनके फॉलोअर की संख्या चार लाख से ज्यादा है। सांसदों में ओम प्रकाश माथुर के चार लाख और भूपेन्द्र यादव के साढ़े तीन लाख फॉलोअर हैं। पांच सांसद तो ऐसे हैं, जिनके ट्विटर अकाउंट ही नहीं है। वहीं दो सांसद बहादुर सिंह कोली और मदन लाल सैनी के तो पचास से भी कम फॉलोअर हैं।

इनके एक लाख से कम फॉलअर
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, के जे अल्फॉंस, पी पी चौधरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, सी आर चौधरी भी पीएम के संवाद करने के लिए रखे गए दायरे में नहीं आते। इन पांच में से एक भी केन्द्रीय मंत्री के ट्विटर पर एक लाख फॉलोअर तक नहीं है। के जे अल्फॉंस के फॉलोअर की संख्या तो अभी दस हजार भी नहीं पहुंच पाई है।

राज्यसभा सांसद और उनके फॉलोअर
भूपेन्द्र यादव 365300
रामनारायण डूडी अकाउंट नहीं
विजय गोयल 417900
नारायण लाल पंचारिया 18200
ओम प्रकाश माथुर 403300
के जे अल्फॉंस 7892
रामकुमार वर्मा अकाउंट नहीं
हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर अकाउंट नहीं
किरोड़ी लाल मीणा 1383
मदन लाल सैनी 47

लोकसभा सांसद और उनके फॉलोअर
रामचरण बोहरा 58400
राहुल कस्वां 26800
मान शंकर निनामा अकाउंट नहीं
सोनाराम अकाउंट नहीं
बहादुर सिंह कोली 40
सुभाष बहेडिय़ा 447
अर्जुन राम मेघवाल 97400
सी पी जोशी 8235
हरीश मीणा 3501
निहाल चंद मेघवाल 12800
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 10 लाख
देवजी पटेल 5250
दुष्यंत सिंह 25900
संतोष अहलावत 8787
गजेन्द्र सिंह शेखावत 52900
मनोज राजोरिया 6753
ओम बिड़ला 36200
सी आर चौधरी 30900
पी पी चौधरी 39600
हरिओम सिंह राठौड़ 1222
सुमेधानन्द सरस्वती 3979
सुखबीर सिंह जोनपुरिया 2158
अर्जुन लाल मीणा 172

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को पहुंचेंगे नेपाल, कई मुद्दों पर होगी बातचीत
Published on:
24 Apr 2018 08:43 am
Also Read
View All