जयपुर

PM मोदी कल पधारेंगे ‘मरूधरा’… कोटपूतली में पहली जनसभा को करेंगे संबोधित, शाह आज जोधपुर में लेंगे बैठक

PM Modi first public meeting in Kotputli : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश में केन्द्रीय नेताओं के दौरों के कार्यक्रम बनने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में उनकी पहली सभा कोटपूतली में प्रस्तावित है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2024, 11:51 AM IST
pm_modi_came_tomorrow_in_rajasthan.jpg

PM Narendra Modi in Rajasthan : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अब केन्द्रीय नेताओं के दौरों के कार्यक्रम बनने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में उनकी पहली सभा कोटपूतली में प्रस्तावित है। इस सभा के माध्यम से भाजपा जयपुर के आस-पास की सभी लोकसभा सीटों को साधने की कवायद करेगी।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की अगली दो सभाएं भी जल्द ही प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसी सप्ताह चूरू या झुंझुनूं में से किसी एक जगह पर पांच अप्रेल को सभा को सम्बोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2 अप्रेल को राजस्थान में पहली सभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वहीं, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर हैं। शाह आज जोधपुर के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इस बैठक में उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पहले ही 6 अप्रेल का जयपुर दौरा तय हो चुका है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में तालमेल की पटरी से उतरी कांग्रेस 'एक्सप्रेस', प्रत्याशियों के चयन में विवाद

भाजपा का इस बार शेखावाटी पर ज्यादा फोकस है। शाह ने सीकर में रोड शो किया और अब पीएम मोदी की चूरू, झुंझुनूं और नागौर में सभा करवाने की तैयारी चल रही है। विधानसभा चुनावों में भाजपा का चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर जिले में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी के खास दोस्त ने भाजपा की ज्वॉइन... बाड़मेर में BJP का नया गेम प्लान आया सामने

Updated on:
1 Apr 2024, 11:51 AM IST
Published on: