जयपुर

भाजपा चाहे केंद्र में हो या फिर राज्य में, नाम बदलने की राजनीति करती है-जोशी

केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने को लेकर कांग्रेस ने जुबानी वार शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केंद्र के इस निर्णय पर पलटवार किया है।
less than 1 minute read
Aug 06, 2021
भाजपा चाहे केंद्र में हो या फिर राज्य में, नाम बदलने की राजनीति करती है-जोशी
भाजपा चाहे केंद्र में हो या फिर राज्य में, नाम बदलने की राजनीति करती है-जोशी

जयपुर।

केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने को लेकर कांग्रेस ने जुबानी वार शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केंद्र के इस निर्णय पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेषतावश केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदला है। इससे खेल और खिलाड़ियों का कोई हित होने वाला नहीं है। मेजर ध्यानचंद का देश ही नहीं दुनियाभर में सम्मान है। अच्छा होता कि नाम बदलने के बजाय केंद्र सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर नया पुरस्कार शुरू करती। पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई जाती तो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता। पूर्व पीएम राजीव गांधी पुरस्कार से वर्षों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता रहा है। राजीव गांधी पुरस्कार का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की चाहे केंद्र सरकार हो चाहे बीजेपी की पूर्व राज्य सरकार। ये केवल नाम बदलने की राजनीति करते हैं। पीएम काम की बात तो करते नहीं मन की बात करके जनता को भ्रमित करते हैं। जनता सब देख समझ रही है, आने वाले समय में इन सबके लिए जनता इन्हें जवाब देगी।

Updated on:
06 Aug 2021 07:13 pm
Published on:
06 Aug 2021 07:13 pm