जयपुर

देर रात पुलिस ने फ्लैट में डाली रेड तो नजारा देखकर रह गई दंग

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 3:44 PM IST
Police

जयपुर। भारत और इंग्लैंड़ मैचों पर सट्टा लगा रहे सटोरियों को वैशाली नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसएचओ ने ही वैशाली नगर थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

वैशाली नगर पुलिस के अनुसार दो अगस्त की रात को हाईट्स टावर क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट में यह कार्रवाई की गई। हाईट्स में फ्लैट्स नंबर 504 में इस सट्टेबाजी के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी।

पुलिस ने जांच की तो पाया कि वहां पर तीन सटोरिये ऑन लाइन सट्टा खिला रहे हैं। वे भारत और इंग्लैंड़ के मैच पर सट्टा खिला रहे थे। वैशाली नगर पुलिस ने मौके से कुछ फोन, उपकरण और कुछ कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने इस आरोप में संदीप, कमल और रणजीत को अरेस्ट किया है।

गौरतलब है कि इन दिनों ऑन लाइन सट्टेबाजी का चलन तेजी से बढ़ गया है। प्रदेश पुलिस को भी इस बारे में पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि वे ऑन लाइन सट्टेबाजी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।


वहीं दूसरी ओर... इन गोलियों सहित एक धरा
हनुमानगढ़। संगरिया पुलिस ने नशे के रुप में काम आने वाली अल्प्राजॉलम व ट्रामाडोल गोलियों समेत एक जने को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक रायसिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनके नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हवलदार किशोरसिंह, कांस्टेबल रामधन, ओमप्रकाश व सुखचरणसिंह गश्त पर थे। उन्हें करणी ब्रांच नहर पुलिया रोही हरिपुरा गांव पर सडक़ के किनारे एक जना सफेद पॉलीथीन थैली हाथ में लिए खड़ा दिखा। जो पुलिस जीप देखकर भागने लगा तो उसे घेरा देकर पकड़ा। जांच करने पर आरोपित वार्ड 7 हरिपुरा निवासी महावीरसिंह जाखड़ (48) पुत्र मदनलाल जाट के कब्जे से 15 पत्ते एलप्राजॉलम (150 गोलियां) 29.78 ग्राम तथा 14 पत्ते ट्रामाडोल (140 गोलियां) 89 ग्राम बरामद हुई। ये दवाएं मादक पदार्थ की श्रेणी में आने पर महावीरसिंह को जुर्म धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, 18(सी)/27(बी)(पप) ड्रग्स एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ अंतर्गत धारा 67 एनडीपीएस एक्ट करने पर उसने नशीली दवाईयां गांव के ही एक जने से खरीदना बताया। शनिवार सुबह न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इस अवधि में सप्लायर की धरपकड़ की जाएगी। अनुसंधान उपनिरीक्षक मांगूराम कर रहे हैं।

Updated on:
4 Aug 2018, 3:44 PM IST
Published on: