जयपुर

गांजा लेकर घूम रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

चौमू थाना पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा बरामद

less than 1 minute read
Jul 25, 2021
गांजा लेकर घूम रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

चौमूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एक महिला को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया हैं।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंगली देवी (55) पत्नी पप्पूराम सांसी चौमू की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी हेमराज सिंह के नेतृत्व में एसआई रामपाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गीदावाली कोठी हाइटेंशन लाइन के नीचे पानी की टंकी के पास एक महिला मंगली देवी के पास गांजा हैं। इस पर पुलिस ने टीम ने मंगली देवी को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास दो किलो गांजा निकला। पुलिस ने उसके कब्जे से दो किलो गांजा बरामद किया हैं। पुलिस पूछताछ में मंगली ने बताया कि वह आस-पास के क्षेत्रों में गांजा बेचने का काम करती हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आई थी । यहां पर चौमू के अलावा किन लोगों को वह गांजा बेचती थी। डीसीपी ने टीम में शामिल लोगों को सराहनीय काम के लिए इनाम देने की घोषणा की हैं।

Published on:
25 Jul 2021 03:38 pm
Also Read
View All