जयपुर

होली के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने रखी ऐसी मांग, केवल आश्वासन देकर ही चले गए डीजीपी

होली के रंग में खुलकर बोले पुलिसकर्मी
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 9:43 PM IST
jaipur

जयपुर . त्योहार, सभी तरह के आयोजनों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए साल भर मुश्तैद रहने वाली पुलिस ने धुलंडी के अगले दिन शनिवार को जमकर होली खेली। साल भर में पुलिस को धुलंडी के अगले दिन जमकर होली खेलने की छूट रहती है। शनिवार को चांदपोल पुलिस लाइन में पहुंचे डीजीपी ओपी गल्होत्रा और कमिश्रर संजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ रंग गुलाल लगा कर होली खेली।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस भी किया और डीजीपी का मैस भत्ता बढ़ाने पर आभार जताया। डीजीपी और पुलिसकमिश्रर से साप्ताहिक अवकाश चालू करने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई चलने की कहकर आश्वासन दिया। पुलिस लाइन में होली खेलने के बाद कमिश्रर संजय अग्रवाल, एडिशनल कमिश्रर प्रफुल्ल कुमार और नितिन दीप सहित पांचों डीसीपी कमिश्ररेट के चारों जिलों के एक-एक और और उत्तर जिले के दो थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों संग होली खेली।

कमिश्रर ने भी लगाए ठुमके
कमिश्रर संजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिसअधिकारियों ने थानों के अंदर पुलिसकर्मियों सहित जमकर ठुमके लगाए। कमिश्रर के माणक चौक, रामगंज, बनीपार्क, अशोक नगर और मालवीय नगर थानों में जाकर पुलिसकर्मियों संग होली खेलने से पुलिसवालों भी उत्साहित थे। कमिश्रर संजय अग्रवाल ने भी सालभर में पुलिसकर्मियों को तनाव से दूर रहकर होली का लुत्फ उठाने के लिए कहा और सभी को बधाई दी।

जाम न लगे तो संभाल लिया मोर्चा
दोपहर करीब 12.00 बजे जब बड़ी चौपड़ पर जाम की स्थिति बनने लगी। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी की गैर मौजूदगी में माणक चौक थाना अधिकारी चैनाराम ने आकर मोर्चा संभाल लिया। हवामहल रोड के डिवाइडर पर खड़े होकर वे खुद यातायात को सुगम बनाने में जुट गए। सिर पर पगड़ी लगाए और रंग में सराबोर किसी पुलिस अधिकारी को पहली बार लोगों ने ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए देखा।

Published on: