जयपुर

Jaipur Tanker Blast: जयपुर हादसे में एक और शव की पहचान, बेटा-बेटी का DNA लिया, उदयपुर बस का निकला खलासी

Bhankrota LPG tanker blast: पुलिस पिछले चार दिन से चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी थी। उसके पास से मिले आधार कार्ड में पता अस्पष्ट था।

2 min read
Dec 26, 2024
पत्रिका फोटो

LPG tanker blast: भांकरोटा अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल होकर भर्ती हुुए विजिता, बंशीलाल व विजेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों पांच दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वहीं हादसे में पुलिस ने चौथे अज्ञात शव की पहचान कालूराम पुत्र डालूराम निवासी चित्तौड़गढ़ के नाम से की है।

बेटा-बेटी का डीएनए लिया

इस संबंध में बुधवार को परिजनों का डीएनए सैंपल लिया गया था। एफएसएल ने डीएनए मिलान के आधार पर मृतक की पहचान की गई। उनके पुत्र और पुत्री से डीएनए मिलान किया गया।

मृतक उदयपुर से आने वाली बस में खलासी था। पुलिस पिछले चार दिन से चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी थी। उसके पास से मिले आधार कार्ड में पता अस्पष्ट था।

15 घायल अभी भी भर्ती

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ.आर.के जैन ने बताया कि विजिता, बंशीलाल और विजेंद्र की स्थिति पहले दिन से गंभीर थी। विजिता की सुबह करीब सवा चार बजे और विजेंद्र की सुबह साढ़े नौ बजे व बंशीलाल की दोपहर में मौत हो गई। पांच घायल की स्थिति अभी नाजुक है। हादसे में अब तक 18 की मौत हो चुकी है जबकि 15 घायल भर्ती हैं।

अलर्ट मोड पर टीम

डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर काम कर रही है और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। अग्निकांड में 40 से अधिक वाहन जलकर नष्ट हो गए थे।

इनमें ट्रक, ट्रेलर और कई अन्य छोटे वाहन शामिल हैं। हादसे में हुए धमाके से आसपास के क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा। प्लास्टिक और पाइप निर्माण का एक बड़ा गोदाम पूरी तरह जल गया।

Also Read
View All
3 साल में 5 साल जितना कर्ज! राजस्थान के बढ़ते बोझ पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने सरकार से मांगा जवाब

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 69 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (11मार्च 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 69 में भेजी गई कहानियों में पयोशनिका कोठारी, तालिका सिंह, मुस्तफा राजा शेख क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Competitive Exams: सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए बदले नियम, अब निदेशालय की अनुमति अनिवार्य

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

राजस्थान के ‘करोड़पति’ IPS अफसर, संपत्ति का खुलासा कर रहा हैरान, क्या जानते हैं किसके पास कितनी प्रॉपर्टी?

अगली खबर