17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के ‘करोड़पति’ IPS अफसर, संपत्ति का खुलासा कर रहा हैरान, क्या जानते हैं किसके पास कितनी प्रॉपर्टी?

Rajasthan Wealthy IPS Officers | राजस्थान के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों 'वेल्थ रिपोर्ट' को लेकर भारी चर्चा है। आईएएस अधिकारियों के बाद अब प्रदेश के पुलिस बेड़े (IPS) की अचल संपत्ति का ब्यौरा भी सार्वजनिक हो गया है।

3 min read
Google source verification

राजस्थान कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति का ताजा ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 201 आईपीएस अधिकारियों ने 1 जनवरी 2026 तक की अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। इस फेहरिस्त में डीजी (DG) से लेकर आईजी स्तर के अधिकारियों के पास करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश अधिकारियों ने निवेश के लिए जयपुर को सबसे सुरक्षित और पसंदीदा ठिकाना माना है।

संजय अग्रवाल और मालिनी अग्रवाल: 'पावर कपल' की करोड़ों की प्रॉपर्टी

राजस्थान पुलिस के सबसे प्रभावशाली दंपतियों में शुमार संजय कुमार अग्रवाल और मालिनी अग्रवाल संपत्ति के मामले में काफी आगे हैं।

  • संजय कुमार अग्रवाल (DG, कानून-व्यवस्था): इनके पास जयपुर में कृषि भूमि, भूखंड, फ्लैट और आलीशान मकान है। इनकी कुल संपत्ति का वर्तमान मूल्य लगभग 11.50 करोड़ रुपये आंका गया है। इनमें से एक संपत्ति पैतृक है।संपत्तिः जयपुर में कृषि भूमि, भूखंड-फ्लैट-मकान खरीद मूल्यः 6.39 करोड़ एक संपत्ति पैतृकवर्तमान मूल्यः 11.50 करोड़संपत्ति से वार्षिक आय: 1.80 लाखस्वामित्वः तीन आवासीय संपत्तियों में पत्नी मालिनी अग्रवाल हिस्सेदार
  • मालिनी अग्रवाल (DG, गृह रक्षा): मालिनी अग्रवाल के पास जयपुर के अलावा जोधपुर में भी प्लॉट है। उनके पास घर, फ्लैट और कृषि भूमि सहित करोड़ों की अचल संपत्ति है। पति-पत्नी कई संपत्तियों में संयुक्त हिस्सेदार हैं।संपत्तिः जयपुर में घर, फ्लैट प्लॉट, कृषि भूमि. जोधपुर में प्लॉटखरीद मूल्यः 5.49 करोड़वर्तमानः 1.34 करोड़, डीएलसी दरसंपत्ति से वार्षिक आय: 1.80 लाखस्वामित्वः तीन संपत्ति पति संजय कुमार अग्रवाल के साथ संयुक्त

राजेश आर्य: एनटीआरओ अध्यक्ष की नेटवर्थ

1994 बैच के आईपीएस राजेश आर्य, जो वर्तमान में एनटीआरओ अध्यक्ष के रूप में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उनके पास भी बड़ी संपत्ति है। उनके पास जयपुर में एक मकान और दो भूखंड हैं, वहीं देहरादून में भी एक घर है। उनकी कुल संपत्ति का वर्तमान मूल्य 2.29 करोड़ रुपये है, जिससे उन्हें सालाना 11 लाख रुपये से अधिक की आय होती है।

जयपुर कमिश्नर और अन्य डीजी स्तर के अधिकारियों का निवेश

  • सचिन मित्तल (जयपुर पुलिस कमिश्नर): 1996 बैच के आईपीएस सचिन मित्तल के पास जयपुर और नोएडा में कुल 3 फ्लैट हैं। इनकी वर्तमान वैल्यू 1.74 करोड़ रुपये है।
  • अशोक कुमार राठौर (DG, जेल): इनके पास जयपुर और उदयपुर में 4 भूखंड, एक दुकान और राजसमंद में जमीन है। इन्होंने अपनी संपत्तियों का मूल्य डीएलसी दर पर घोषित किया है।
  • गोविन्द गुप्ता (DG, ACB): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया के पास जयपुर में 2 फ्लैट और 2 भूखंड हैं। इनकी खरीद कीमत 1.61 करोड़ रुपये रही है।

जयपुर क्यों है IPS अफसरों की पहली पसंद?

दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चलता है कि सेवानिवृत्ति के बाद या भविष्य के निवेश के लिए आईपीएस अधिकारियों की पहली प्राथमिकता जयपुर के प्राइम लोकेशन हैं। सभी ने राजधानी के पॉश इलाकों में फ्लैट और जमीनों में भारी निवेश किया है।

पारदर्शिता और नियम: क्यों सार्वजनिक होती है संपत्ति?

अखिल भारतीय सेवा नियमावली के तहत हर अधिकारी को साल अपनी अचल संपत्ति का विवरण (IPR) सरकार को देना अनिवार्य है। यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया जाता है। राजस्थान के इन 201 अधिकारियों की सूची अब सार्वजनिक डोमेन में है, जिसे कोई भी देख सकता है।