जयपुर

‘गुंडागर्दी’ LIVE VIDEO: बेसबॉल बैट-डंडों से शख्स को पीट-पीटकर किया अधमरा, तमाशबीन बने रहे लोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 23, 2018
jaipur crime news

जयपुर।

राजधानी में खुलेआम जानलेवा हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रतापनगर में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा, अब सोमवार शाम शिप्रापथ इलाके में 6 युवक एक बाइक मैकेनिक पर टूट पड़े। पीडि़त बाइक मैकेनिक कुछ समझ पाता उससे पहले ही डंडे, बेसबॉल बैट से लैस हमलावरों ने उसकी बेरहमी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आसपास लोग दूर हटकर तमाशबीन बने रहे।

घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें आरोपी ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं। हमला पटेल मार्ग पर बाइक मैकेनिक अभिषेक साथ हुई।

उसने शिप्रापथ थाना पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे बाइक ठीक करने के लिए दी थी। बाइक की वेल्डिंग कराने दूसरी दुकान पर गया तब रास्ते में कुछ युवकों ने रोका। युवकों ने कहा कि यह बाइक हमारे दोस्त की है, इसे कहां ले जा रहा है, हमें दे दे। इस पर मैकेनिक ने संबंधित ग्राहक से बात कर दुकान पर बुला लिया और बाइक ठीक होने के बाद उसे सुपुर्द कर दी।

लेकिन कुछ देर बाद आरोपी युवक 3-4 बाइक पर आए और दुकान के बाहर उससे मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर, हाथ, पैर पर ताबड़तोड़ वार किए। जबकि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। पुलिस का मानना है कि आरोपी रिकवरी वाले भी हो सकते हैं।

Updated on:
23 Oct 2018 12:16 pm
Published on:
23 Oct 2018 12:15 pm