नई दिल्ली

हथकढ़ शराब की भ_ी पर छापा

चूनावढ़ पुलिस ने हथकढ़ शराब की भ_ी पर दबिश दे आरोपी को पकड़ लिया। यह कार्रवाई गुरुवार रात को मलकाणी ढाणी में की गई।
less than 1 minute read
Feature image

चूनावढ़ पुलिस ने हथकढ़ शराब की भ_ी पर दबिश दे आरोपी को पकड़ लिया। यह कार्रवाई गुरुवार रात को मलकाणी ढाणी में की गई। मौके से आरोपी के पास से हथकढ़ शराब और लाहण पकड़ा गया। थाना प्रभारी सुंदरमल बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। इस आधार पर मलकाणी ढाणी गांव में रात साढ़े नौ बजे दबिश दी गई। आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ गुप्पी पुत्र करतार सिंह रायसिख को घर के बाहर जोहड़ के किनारे भ_ी लगा रखी थी। आरोपी हथकढ़ शराब बनाते को पकड़ लिया। उसके पास बनाई गई 15 बोतल हथकढ़ शराब बरामद की गई। करीब डेढ़ सौ लीटर लाहण को नष्ट करवाते हुए सामान जब्त कर लिया गया। आरोपित पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Published on:
13 Feb 2016 12:45 pm