जयपुर

सलामती चाहते हैं तो तुरंत कराएं किराएदार और नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन, जानिए क्यों

जयपुर शहर में मकान किराए पर लेकर और घरेलू नौकर आए दिन आपराधिक वारदात कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2023, 1:03 PM IST
police_verification.png

जयपुर। जयपुर शहर में मकान किराए पर लेकर और घरेलू नौकर आए दिन आपराधिक वारदात कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग किराएदार व नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवा रहे हैं। हाल ही प्रताप नगर के सनी स्क्वायर अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहने वाले तीन दोस्तों ने अपहरण के बाद हनुमान मीणा की हत्या कर दी।

देखरेख करने वाले ने दिया घटना की अंजाम
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चन्द्र विश्नोई ने कहा कि अपहरण व हत्या करने वाले आरोपियों का मकान मालिक ने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवा रखा था। अब चित्रकूट में बुजुर्ग महिला की देखरेख के लिए रखा गया बिहार के कटिहार निवासी पंकज कुमार दास इस वारदात को अंजाम दे गया। यहां भी नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। थानाधिकारी गुंजन सोनी ने कहा कि कई लोग तो ऐसे हैं कि किराएदार और नौकर से आधार कार्ड लेकर समझते हैं कि उसका वेरिफिकेशन हो गया।

आयुक्तालय ऐप पर कर रहा काम
पुलिस आयुक्तालय नौकर व किराएदार के वेरिफिकेशन के लिए ऐप बनाने पर काम कर रहा है। इस एप पर नौकर व किराएदारों की पूरी जानकारी व फोटो अपलोड की जा सकेगी।

Published on: