जयपुर

आ​​श्विन मास में सावन सी झमाझम, बारिश से मूंगफली के काले पडऩे की संभावना

खेतों में टमाटर व पत्ता गोभी की फसलों के लिए बारिश लाभदायक होगी। वहीं टिंडे व ककड़ी की सब्जियों में नुकसान की संभावना बन गई है। खेतों में तैयार मूंगफली की फसल में अधिक बारिश से काले पडऩे के आसार हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2022, 12:47 AM IST
आ​​श्विन मास में सावन सी झमाझम, बारिश से मूंगफली के काले पडऩे की संभावना
आ​​श्विन मास में सावन सी झमाझम, बारिश से मूंगफली के काले पडऩे की संभावना

जयपुर। जयपुर जिले के ग्राम मोरीजा सहित आसपास के ग्राम अंचल में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। लगातार बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मोरीजा उपसरपंच सुदर्शन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले चौमूं-चंदवाजी स्टेट हाईवे पर वाहन रेंग कर चलते रहे। वहीं लगातार बारिश से कई फसलों में लाभ तो कहीं नुकसान की संभावनाएं बन गई हैं।

ग्राम मोरीजा की भोमला वाली ढाणी के किसान लालचंद गिलारिया ने बताया कि खेतों में टमाटर व पत्ता गोभी की फसलों के लिए बारिश लाभदायक होगी। वहीं टिंडे व ककड़ी की सब्जियों में नुकसान की संभावना बन गई है। खेतों में तैयार मूंगफली की फसल में अधिक बारिश से काले पडऩे के आसार हैं। लालचंद ने बताया कि लगातार बारिश रबी की फसल की जुताई के लिए वरदान साबित होगी।

सरसों की बुवाई हुई बेकार

चाकसू क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बरसात शनिवार देर शाम तक जारी रही। रुक-रुककर हुई बरसात से लोगों को सावन की झड़ी का अहसास हुआ। तहसीलदार अजीत बुंदेला के अनुसार क्षेत्र में 29 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बरसात से किसानों के चेहरे मायूस नजर आए। किसानों के अनुसार पहले बाजरे की फसल में नुकसान हो गया और अब सरसों की बुवाई भी बेकार गई। किसानों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे किसानों में निराशा है। बरसात से कस्बे के गली-मोहल्लों में पानी भर गया।

7 घंटे मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

बगरू क्षेत्र के महलां कस्बे सहित क्षेत्र में शनिवार को सवेरे से शाम 6 बजे तक तेज मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। क्षेत्र में जगह-जगह कच्चे आशियाने गिर गए। लोगों ने कहा कि बरसात के सीजन में भी इतनी तेज मूसलाधार बारिश नहीं हो हुई थी। राजमार्ग पर बरसात का पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना