जयपुर

सरकार गठन में योग्यता को मिलेगा मौका या फिर पहुंच व जाति होगी आधार

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। एक बार फिर मंत्रियों की योग्यता और आयु को लेकर बहस शुरू हो गई।
2 min read
Dec 16, 2018
ashok gehlot

जयपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। एक बार फिर मंत्रियों की योग्यता और आयु को लेकर बहस शुरू हो गई। मंत्री बनने के फेर में अधिकांश विधायकों ने अपनी जाति और गुट की अगुवाई करने वाले नेताओं के यहां लॉबिेंग शुरू कर दी है।

वहीं मतदाता विशेषज्ञता का ज्ञान और उसके अनुभव के अनुसार विधायकों को मंत्री बनाने की इच्छा रखती है। इससे प्रदेश का भला हो सकता है। कांग्रेस के जीतकर आए 99 विधायकों में से 73 की योग्यता कम से कम स्नातक है। इनमें 17 वकील, 5 पीएचडी, 4 एमबीए, 3 इंजीनियर, एक डॉक्टर और एक सीए शामिल है। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट के उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने का कार्यक्रम तय होने के साथ ही अब मंत्री पद को लेकर दौड़ भाग शुरू हो गई है।

गहलोत के पिछले कार्यकाल में मंत्री रहे कई विधायक फिर से मंत्री पद के इच्छुक है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेता जो इस बार विधायक बने हैं, वे भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। कुछ विधायक अपनी जात-बिरादरी के बड़े नेताओं की सिफारिश की जुगाड़ में लगे हुए हैं तो कुछ अपने गुट के अगुवाई करने वाले नेताओं के यहां डेरा जमा रहे हैं।

योग्यता हो पैमाना
मतदाताओं के साथ राजनीति के जानकार मंत्री पद के लिए किसी भी तरह की सिफारिश या जातिगत आधार की बजाय विधायक की योग्यता को ही पैमाना रखने के पक्षधर है। कांग्रेस के चुनकर आए विधायकों में से कई प्रोफेशनल्स हैं। जबकि कुछ ऐसे विधायक भी है, जिनकी उम्र अधिक होने के साथ शिक्षा स्तर भी कम है। इनमें से कुछ विधायक जातिगत आधार पर पहले मंत्री रह चुके हैं।


प्रमुख अनुभवी नाम और उनकी शिक्षा
सी.पी.जोशी एमएससी, एमए, पीएचडी
शांति धारीवाल बीए, एलएलबी
दीपेंद्र सिंह शेखावत, बीए
भरत सिंह, बीए
भंवरलाल मेघवाल, स्नातक
बीडी कल्ला, पीएचडी
रामनारायण मीणा बीए, एलएलबी
हेमाराम चौधरी, बी.कॉम एलएलबी

यह रिटायर्ड आइएएस और आइपीएस
हरीश मीना, स्नातक
जे.पी.चन्देलिया, एम.कॉम, एलएलबी

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
कृष्णा पूनिया— स्नातक

यह बड़े नाम, शिक्षा में पिछड़े
विधायक------------शिक्षा
परसादी लाल मीना-----हायर सैकण्डरी
लालचंद कटारिया------इंटरमीडियट
प्रमोद जैन भाया-------हायर सैकण्डरी


विधायक------------शिक्षा
भंवरलाल शर्मा------मेट्रिक
अमीन खान--------मिडिल
शाले.मोहम्मद-------12 वीं

कुछ पीएचडी धारक भी
विधायक-----------------शिक्षा
महेंद्रजीत सिंह मालवीया----बीए
दयाराम परमार--------एमए पीएचडी
बृजेन्द्र सिंह ओला------एमए एलएलबी
राजकुमार शर्मा--------पीएचडी
मुरालीलाल मीना------इंजीनियरिंग
रमेश मीना----------बीई
हरीश चौधरी---------बीएससी एमए
महेश जोशी----------एमए पीएचडी
रघु शर्मा------------पीएचडी प्रबंधन
नरेन्द्र बुढ़ानिया--------बीएससी एलएलबी
प्रतापसिंह खाचरियावास---स्नातकोत्तर
जाहिदा------------बीए, एलएलबी
परसराम मोरदिया------ब्योरा नहीं दिया
उदयलाल आंजना-----ब्योरा नहीं दिया

40 साल से कम उम्र के विधायक
विधायक-------------शिक्षा
भंवर सिंह भाटी-------बीए
अशोक चांदना--------एमए
गणेश घोघरा---------एमए एमफिल
मंजू मेघवाल---------एमए
महेन्द्र चौधरी---------एलएलबी
मनीषा पंवार---------एमए
दानिश अबरार--------बी.कॉम
दिव्या मदेरणा--------बीए
रामनिवास गवालिया----एमए
इंद्रा----------एमए
टीकाराम जूली---एलएलबी
विजयपाल मिर्धा--बीए
मुकेश भाकर----बीए
चेतन चौधरी----बीए एलएलबी
रामलाल मीणा---स्नातकोत्तर

Published on:
16 Dec 2018 09:09 am
Also Read
View All
जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट