
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोडारायसिंह. शहर के प्रमुख आस्था केंद्र भूतेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। महाकाल उज्जैन की तर्ज पर निकली यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कावड़ यात्रियों के कस्बे में प्रवेश करते ही शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।बारिश के बीच गूंजते ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो उठा।
कावड़ यात्री बीसलपुर स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर के समीप पवित्र जलाशय से जल लेकर गाजे-बाजे के साथ टोडारायसिंह के लिए रवाना हुए।कावड़ यात्रा के जगतगुरु शंकराचार्य सर्कल पहुंचने पर शहरवासियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
संत नरोत्तम दास महाराज एवं पंडित राजकुमार शर्मा भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल भगवान शिव की आकर्षक जीवंत झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।