जयपुर

Soldierathon 2026: सोल्जराथॉन में दौड़ेगा जयपुर, आप चूक न जाना, रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन

Fitistan-A Fit India: सैन्य अनुशासन, गौरव और ऊर्जा से भरे वातावरण में दौड़ना एक अनूठा अनुभव होगा। यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पावर्ड है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
फोटो: पत्रिका

Registration Of Jaipur Soldierathon 2026: राजधानी जयपुर के मिलिट्री स्टेशन में 15 मार्च को 'फिटिस्तानः एक फिट भारत' की ओर से वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 के रजिस्ट्रेशन का सोमवार को अंतिम दिन है। इच्छुक प्रतिभागी रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। दौड़ की 4 श्रेणियों में प्रोफेशनल धावकों के साथ आम नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे भी सुविधा और क्षमता के अनुसार भाग ले सकेंगे।

खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के माध्यम से केवल धावक ही नहीं, बल्कि समर्थक भी हिस्सा बन सकेंगे। मिलिट्री स्टेशन के गांडीव स्टेडियम में 15 मार्च को सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में हर प्रतिभागी में सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति का जज्बा दिखेगा।

ये भी पढ़ें

9 मार्च तक होंगे जयपुर सोल्जराथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन, स्लगपूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, युवा और कॉरपोरेट टीमों के सदस्य होंगे शामिल

सैन्य अनुशासन, गौरव और ऊर्जा से भरे वातावरण में दौड़ना एक अनूठा अनुभव होगा। यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पावर्ड है। मालूम रहे, पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मार्च माह में कई कार्यक्रम किए जा रहे है। इस सोल्जराथॉन में प्रोफेशनल धावक, आमजन के साथ सेना के अधिकारी, जवान, पूर्व सैनिक और उनके परिजन भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

इसलिए खास होगा यह सोल्जराथॉन

  • कार्यक्रम स्थल पर सेना के बैंड की प्रस्तुति होगी।
  • मैराथन मार्ग पर कलारीपयडू, मलखंभ, भांगड़ा और गतका जैसी हाई एनर्जी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
  • डिफेंस थीम पर आधारित पैरा मोटर शो और सैन्य वाहनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
  • खेलों को हां, नशे का न' का दिया जाएगा संदेश।

ये हैं दौड़ की श्रेणियां

  • हाफ मैराथनः टाइम्ड रन
  • 10 किमीः टाइम्ड रन
  • 5 किमीः नॉन-टाइम्ड रन (वॉक एंड रन)
  • 3 किमीः नॉन-टाइम्ड रन (वॉक एंड रन)

ये भी पढ़ें

पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष पर RTO जयपुर की पहल; ब्लैक स्पॉट की फोटो भेजिए, RTO करेगा समाधान

Updated on:
09 Mar 2026 08:03 am
Published on:
09 Mar 2026 08:01 am
Also Read
View All

अगली खबर